फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP Holds ‘Save Democracy, Remove Anarchy’ March in Patna; CM Samrat Choudhary Joins

पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा: लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतरे भाजपा नेता, सीएम सम्राट ने संभाला मोर्चा

Wed, 28 Oct 2026 01:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Oct 2026 01:12 PM IST
सार

राजधानी पटना में भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला है। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत निकाली जा रही पदयात्रा में सीएम सम्राट चौधरी शामिल हुए। भाजपा ने विपक्ष पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
BJP Holds ‘Save Democracy, Remove Anarchy’ March in Patna; CM Samrat Choudhary Joins
भाजपा नेताओं ने पटना में प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में भाजपा की ओर से बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। पदयात्रा शुरू होने से पहले वह मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम के लिए गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

 

पदयात्रा कारगिल चौक से शुरू होकर मौर्या होटल के पास स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा तक जाएगी। भाजपा ने इस आयोजन के जरिए लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर जनता के बीच अपना पक्ष रखने की तैयारी की है।

विज्ञापन

 

विपक्ष पर बरसे मंत्री दिलीप जायसवाल

कार्यक्रम के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में विपक्ष की ओर से देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की गई है। जायसवाल ने कहा कि सत्ता पाने की बेचैनी में विपक्ष मानसिक दिवालियापन की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि इन्हीं परिस्थितियों के विरोध में भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा आयोजित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जनता को जागरूक करने का दावा

भाजपा का कहना है कि अभियान का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों का विश्वास मजबूत करना और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पार्टी इस कार्यक्रम के माध्यम से विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे राजनीतिक मुद्दों पर भी जनता के सामने अपना पक्ष रखना चाहती है।


खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed