Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lesi-singh-attack-tejashwi-yadav-nishant-kumar-jdu-united

बिहार: 'जदयू में सिर्फ नीतीश गुट, सभी एकजुट', लेसी सिंह का तेजस्वी पर पलटवार, बोलीं- निशांत की चिंता न करें

Thu, 12 Nov 2026 03:36 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 03:36 PM IST
सार

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह गुरुवार को किशनगंज के बहादुरगंज पहुंचीं। यहां 24 नवंबर को होने वाले 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की चर्चा की।

विज्ञापन
lesi-singh-attack-tejashwi-yadav-nishant-kumar-jdu-united
मंत्री लेसी सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह गुरुवार दोपहर किशनगंज जिले के बहादुरगंज पहुंचीं। उनके आगमन के अवसर पर बहादुरगंज नगर पंचायत अंतर्गत आदर्श बालिका उच्च विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 24 नवंबर को आयोजित होने वाले 'सुशासन दिवस-नीतीश संवाद' की तैयारियों को लेकर बैठक हुई और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

इस दौरान मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि पहले बिहारी कहलाना गाली माना जाता था, लेकिन आज बिहारियों को सम्मान दिलाने का काम नीतीश कुमार ने किया है। उन्होंने बिजली, सड़क और पानी सहित राज्य में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बेहद शालीन व्यवहार वाले नेता हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों, युवाओं और छात्रों के लिए सरकार की ओर से किए गए कार्यों को भी गिनाया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदरणीय नेता नीतीश कुमार को बिहार के लोगों ने जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उन्होंने उस पर पूरी मजबूती से काम किया है। तेजस्वी यादव के निशांत को मुख्यमंत्री बनाने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि वे अपनी पार्टी संभालें, निशांत जी की चिंता न करें। वहीं, जदयू में दो गुट होने की बात पर उन्होंने कहा कि जदयू में सिर्फ एक ही गुट है-नीतीश गुट। सभी लोग एकजुट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- छठ पर्व: महापर्व का सामान हुआ महंगा तो कैसे-क्या कर रहे छठव्रती? बिहार में बाजार का हाल देखें

बहादुरगंज में युवाओं के लिए इनडोर स्टेडियम की मांग पर मंत्री ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें अभी मिली है। इसको लेकर प्रयास किया जाएगा और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम लोग इसी प्रमंडल के हैं और चाहते हैं कि इस इलाके का विकास हो। बहादुरगंज टाउन हॉल की जर्जर स्थिति पर भी उन्होंने कहा कि इस दिशा में काम किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed