फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman Injured in Purnia Land Dispute Passes Away at Patna PMCH

पूर्णिया: तीन कट्ठा जमीन के विवाद में गोली लगने से घायल महिला की मौत, गांववालों ने चंदा जुटाकर कराया था इलाज

Sun, 25 Oct 2026 08:05 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2026 08:05 PM IST
सार

पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र में तीन कट्ठा जमीन के विवाद में गोली लगने से घायल कोमल कुमारी की पटना पीएमसीएच में मौत हो गई। आर्थिक तंगी के कारण परिजनों ने गांववालों से चंदा जुटाकर इलाज कराया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
Woman Injured in Purnia Land Dispute Passes Away at Patna PMCH
पीएमसीएच पटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र के कचना रहिका टोल गांव में महज तीन कट्ठा जमीन के विवाद में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला की पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिजनों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में गांववालों ने चंदा इकट्ठा कर महिला के इलाज में मदद की, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, 24 अगस्त को तीन कट्ठा जमीन के विवाद में आरोपी चचेरे ससुर विष्णु दास ने कोमल कुमारी (25 वर्ष), पति गुलशन दास, को गोली मार दी थी। उस समय वह घर के बाहर गोबर के उपले (गौयठा) थाप रही थी। गोली उसकी पीठ में जा धंसी थी। घटना से पहले आरोपी ने महिला के पति पर भी धारदार हथियार से हमला किया था।

विज्ञापन


पढ़ें: पीएम के पिता पर की गई टिप्पणी पर भड़के अमित शाह, बोले- कांग्रेस में गाली-गलौज की राजनीति बची

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल कोमल को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं बचे थे। ऐसे में उन्होंने गांववालों से मदद मांगी और चंदा इकट्ठा कर इलाज जारी रखा। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। महिला की मौत की खबर मिलते ही कचना रहिका टोल गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले की पुष्टि करते हुए डगरुआ थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed