{"_id":"6adb56cc8f3ea926d3080ecf","slug":"siwan-alampur-firecracker-factory-blast-several-injured-death-feared-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत की शुरुआती सूचना; एसपी ने पांच की पुष्टि की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत की शुरुआती सूचना; एसपी ने पांच की पुष्टि की
Fri, 23 Oct 2026 06:15 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:15 PM IST
सार
बिहार के सीवान जिले के जामो स्थित आलमापुर में पटाखे बनाने के दौरान जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में सात-आठ लोगों की मौत की प्राथमिक सूचना है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सीवान के एसपी भरत सोनी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। साथ ही थानाध्यक्ष और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आलमापुर में पटाखे बनाने के दौरान तेज धमाका, राहत-बचाव कार्य जारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीवान जिले के आलमापुर गांव में पटाखा बनाते समय एक फैक्टरी में भीषण धमाका हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
शुरुआत में मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में अभी तक आठ लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, कुछ घंटे बाद सीवान एसपी भरत सोनी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास अभी-भी विस्फोट हो रहे हैं। लगातार धमाकों के कारण राहत व बचाव दलों को अंदर जाने में मुश्किल हो रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके की घेराबंदी की जा रही है। पुलिस के जवान भीड़ को मौके से हटा रहे हैं।
देर रात लापरवाही को लेकर एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर ब्लास्ट हुआ
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर ब्लास्ट होने से एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस घटना में कई लोगों के शरीर के टुकड़े जहां-तहां बिखरे मिले हैं। धमाके रुकने के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। इस बीच क्षत-विक्षत शवों को देख लोगों की रूह कांप उठी। एक परिवार के मां, पिता और बेटी की मौत की बात सामने आ रही है।
ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Election: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान संपन्न; कतार में कोई नहीं, वोट प्रतिशत अपडेट देखें
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है। सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता और महाराजगंज एसडीपीओ अमन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बड़हरिया, जामो और गोरेयाकोठी सहित कई थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
थाना प्रभारी से बातचीत में बताया गया कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता आग बुझाने, मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और स्थिति को नियंत्रित करने की है। थाना प्रभारी के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही मृतकों एवं घायलों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
अवैध फैक्ट्री में विस्फोट की आशंका
स्थानीय लोगों का दावा है कि संबंधित पटाखा फैक्ट्री कथित तौर पर बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। हालांकि, फैक्ट्री के लाइसेंस और संचालन की वैधता को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। यदि बिना जरूरी अनुमति के पटाखों का निर्माण किया जा रहा था, तो यह सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
फिलहाल पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे के कारणों, फैक्ट्री के संचालन और जान-माल के नुकसान की वास्तविक स्थिति का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।