Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mutual Fund Direct Plan as Default Option: Benefits, Cost Difference and Investment Strategy

म्यूचुअल फंड: अब डायरेक्ट प्लान होगा डिफॉल्ट विकल्प, निवेशकों को कैसे होगा इसका फायदा? यहां जानें पूरा गणित

Mon, 23 Nov 2026 06:19 AM IST
शिवम गर्ग बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 23 Nov 2026 06:19 AM IST
सार

म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट प्लान को डिफॉल्ट विकल्प बनाने से निवेशकों के लिए कम खर्च में निवेश करना आसान हो सकता है। हालांकि, डायरेक्ट और रेगुलर प्लान में चुनाव अपनी निवेश संबंधी समझ, जोखिम क्षमता और सलाह की जरूरत के आधार पर करना चाहिए।

विज्ञापन
Mutual Fund Direct Plan as Default Option: Benefits, Cost Difference and Investment Strategy
डायरेक्ट और रेगुलर प्लान में कौन बेहतर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अगर आप भी शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में बिना किसी एजेंट के खुद निवेश करते हैं, तो आपके लिए बाजार नियामक सेबी का नया नियम किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। अब म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स पर डायरेक्ट प्लान को डिफॉल्ट विकल्प बना दिया गया है। यानी अब आपको कम खर्च वाले इस रास्ते पर चलने के लिए कोई मशक्कत नहीं करनी होगी।
विज्ञापन


डायरेक्ट और रेगुलर प्लान में फर्क 
जब आप किसी ब्रोकर, एजेंट या डिस्ट्रीब्यूटर के जरिये निवेश करते हैं, तो वह रेगुलर प्लान होता है, जिसमें आपको हर साल एक निश्चित कमीशन देना पड़ता है। जब आप सीधे फंड हाउस की वेबसाइट या एप से निवेश करते हैं, तो बीच में कोई बिचौलिया नहीं होता, जिसे डायरेक्ट प्लान कहा जाता है।
विज्ञापन

फंड की श्रेणियों के हिसाब से खर्च का यह अंतर अलग है

लार्जकैप फंड: दोनों प्लान्स के खर्च में 0.7% से 0.8% का अंतर
मिडकैप फंड: अंतर बढ़कर 1% से 1.3% तक हो जाता है
फ्लेक्सीकैप फंड: खर्च लगभग 0.8% से 1% के आसपास है
लिक्विड फंड: काफी कम यानी 0.15% से 0.3% तक 

लंबी अवधि में होता है नुकसान 
मान लीजिए आप किसी मिडकैप फंड में SIP के जरिये हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करते हैं। यदि 14% सालाना रिटर्न मिले तो:

10 साल बाद: डायरेक्ट प्लान में आपका फंड बढ़कर 24.66 लाख रुपये होगा, जबकि रेगुलर प्लान में 23.21 लाख। सीधे 1.45 लाख का अंतर।
20 साल बाद: अवधि 20 साल हो, तो अंतर कई गुना बढ़ जाता है। क्योंकि निवेशक न केवल अतिरिक्त खर्च चुका रहा होता है, बल्कि रकम पर मिलने वाले चक्रवृद्धि ब्याज के फायदे से भी हाथ धो बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो क्या चुनना सही?
आंकड़े गवाह हैं कि रेगुलर योजनाओं में पैसा लगाने वाले निवेशक अपने पोर्टफोलियो को लंबे समय तक होल्ड रखते हैं। मार्च 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, 5 साल या अधिक अवधि तक निवेश बनाए रखने वाले रेगुलर निवेशकों का हिस्सा 23.5% था, जबकि डायरेक्ट निवेशकों में यह मात्र 14% रहा। विशेषज्ञ बताते हैं कि वित्तीय सलाहकार बाजार में गिरावट के दौरान घबराहट से बचाते हैं, पोर्टफोलियो को रीबैलेंस करते हैं और भेड़चाल से निवेशकों को दूर रखते हैं।


निवेशकों के लिए सलाह
यदि आप जोखिम क्षमता को समझते हैं, सही फंड चुन सकते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव देखकर अपनी SIP बंद नहीं करते, तो डायरेक्ट प्लान आपके लिए सस्ता और बेहतरीन विकल्प है। अगर आपको मार्गदर्शन की जरूरत है, तो किसी सेबी-पंजीकृत निवेश सलाहकार की मदद लें। विशेषज्ञों का सुझाव है फीस देकर डायरेक्ट प्लान में निवेश करना, रेगुलर प्लान के भारी-भरकम कमीशन से सस्ता पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed