फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bittu says AAP is falling apart even before the elections; Cheema hits back, claiming the BJP is gathering leaders who have been rejected elsewhere.

Chandigarh News: बिट्टू बोले, चुनाव से पहले ही बिखर रही आप, चीमा का पलटवार, भाजपा रिजेक्टेड नेताओं को बटोर रही

Mon, 02 Nov 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bittu says AAP is falling apart even before the elections; Cheema hits back, claiming the BJP is gathering leaders who have been rejected elsewhere.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों के इस्तीफे के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एक दूसरे को घेरा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने विधायक जौड़ामाजरा और पठानमाजरा के आप से इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि चुनाव से पहले ही आप बिखरनी शुरू हो गई है लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है। बिट्टू ने कहा कि जिन नेताओं का जमीर जिंदा है, उन्होंने आप को अलविदा कहना शुरू कर दिया है। वहीं आप के वरिष्ठ नेता एवं वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भी पलटवार किया है। आम आदमी पार्टी ने हमेशा पंजाब को आगे रखा है। हमारे किसी नेता ने भी अगर कभी भ्रष्टाचार किया या पंजाब के हितों के खिलाफ जाने की कोशिश की तो हमने बेझिझक एक्शन लिया और ऐसे लोगों को किनारे किया। अब भाजपा ऐसे ही रिजेक्टेड लोगों को बटोर रही है, क्योंकि उसके पास अपना कुछ नहीं है और बीजेपी को पंजाब के हितों से भी कोई मतलब नहीं है। जो व्यक्ति पंजाब पुलिस पर गोली चलाकर भागा हो, जिस व्यक्ति को रेप के आरोप में जेल जाना पड़ा हो वो पंजाब का क्या भला करेगा। चीमा ने कहा कि भाजपा को ऐसे ही लोग चाहिए। इससे साफ है कि भाजपा पंजाब में बिलकुल खाली है और इसके पास कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed