फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Four members of same family drowned in Rann River, even father who jumped in to save them could not survive

सूरजपुर में बड़ा हादसा: रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

Sat, 24 Oct 2026 06:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 24 Oct 2026 06:15 PM IST
सार

सूरजपुर में रेण नदी के राम सरस्वतीपुर घाट पर डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बच्चों को बचाने नदी में कूदा पिता भी नहीं बच सका।

विज्ञापन
Four members of same family drowned in Rann River, even father who jumped in to save them could not survive
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को रेण नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राम सरस्वतीपुर घाट पर एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब गए। मृतकों में पिता-पुत्र और दो नाबालिग भाई शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान विवेक कुमार सिंह (45), उनके बेटे अभिजीत सिंह (20) और गोपाल कृष्ण (13) व कृष्ण गोपाल (15) के रूप में हुई है। विवेक कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी से मिलने सूरजपुर जिले के चंद्रपुर गांव आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी की बहन के दो बेटे भी थे, जो बिहार के कटिहार में रहते थे।
विज्ञापन


बच्चों को बचाने नदी में कूदा पिता
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, चारों राम सरस्वतीपुर घाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान अभिजीत सिंह और उसके चचेरे भाई गोपाल कृष्ण व कृष्ण गोपाल गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख विवेक कुमार सिंह ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश चारों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों ने निकाले शव, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड विभाग के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद चारों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed