फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Swachhta Didis found sitting on garbage heap, transported by unnumbered tractor, video goes viral, Commissione

कोरबा: स्वच्छता दीदियों को कचरे के ढेर पर बैठाकर ले जाने का वीडियो वायरल, महापौर ने दिए जांच के निर्देश

Wed, 28 Oct 2026 12:44 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 12:44 PM IST
सार

बुधवारी क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में कचरे से भरे और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर पर कचरे के ढेर के ऊपर दो महिलाएं बैठी नजर आ रही हैं। महिलाओं ने स्वच्छता दीदी की ड्रेस पहनी हुई है।

विज्ञापन
Swachhta Didis found sitting on garbage heap, transported by unnumbered tractor, video goes viral, Commissione
कचरे के ढेर पर बैठी स्वच्छता दीदी,बिना नम्बर के ट्रैक्टर पर हो रहा था कचरे का परिवहन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और लापरवाही भरा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि कचरे से भरे एक ट्रैक्टर के ऊपर कचरे के ढेर पर ही स्वच्छता दीदी की ड्रेस पहने दो महिलाएं बैठी हुई हैं और उसी हालत में कचरे का परिवहन किया जा रहा है। यह वीडियो बुधवारी एरिया का बताया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस ट्रैक्टर में कचरा ले जाया जा रहा है, उसमें नंबर प्लेट तक नहीं लगी है और कचरा खुले में बिना ढके ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो के वायरल होने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक तरफ सरकार स्वच्छता दीदियों के सम्मान और सुरक्षा की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें कचरे के ऊपर बैठाकर ले जाना मानवता को शर्मसार करने वाला है।
विज्ञापन


मामले को लेकर जब मीडिया ने महापौर संजू देवी राजपूत और निगम आयुक्त आशुतोष पांडे से बात की तो दोनों ने ही मामले को गंभीरता से लिया है।

महापौर संजू देवी राजपूत ने बताया कि वीडियो के आधार पर ट्रैक्टर में नगर निगम की गाड़ी नहीं लग रही है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने इस मामले को संज्ञान में लाया है, इसलिए मैं इसे गंभीरता से ले रही हूँ। ये पता लगाया जाएगा कि ये कचरा कहाँ से आ रहा था और उस ट्रैक्टर में जो दीदियाँ बैठी थीं, वे कहाँ की हैं। पूरे मामले का परीक्षण कराया जाएगा और जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने बताया कि मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया है जिसमें बुधवारी एरिया में एक बिना नंबर के ट्रैक्टर में खुले में कचरा ले जाया जा रहा है और उसमें स्वच्छता दीदी की ड्रेस पहने दो महिलाएं भी बैठी हैं। उन्होंने कहा कि तत्काल इसकी जांच कराई जाएगी। यह ट्रैक्टर किसका है इसकी पड़ताल होगी। निगम का ट्रैक्टर होता तो उस पर नगर पालिक निगम कोरबा लिखा होता। यदि यह किसी ठेकेदार का ट्रैक्टर है जो सफाई कार्य में लगा है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही उन दो महिलाओं की भी पहचान की जाएगी कि वो वास्तव में स्वच्छता दीदी हैं या कोई और। भविष्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कचरे के ढेर पर बैठी स्वच्छता दीदी,बिना नम्बर के ट्रैक्टर पर हो रहा था कचरे का परिवहन

कचरे के ढेर पर बैठी स्वच्छता दीदी,बिना नम्बर के ट्रैक्टर पर हो रहा था कचरे का परिवहन

 

कचरे के ढेर पर बैठी स्वच्छता दीदी,बिना नम्बर के ट्रैक्टर पर हो रहा था कचरे का परिवहन

कचरे के ढेर पर बैठी स्वच्छता दीदी,बिना नम्बर के ट्रैक्टर पर हो रहा था कचरे का परिवहन

 

कचरे के ढेर पर बैठी स्वच्छता दीदी,बिना नम्बर के ट्रैक्टर पर हो रहा था कचरे का परिवहन

कचरे के ढेर पर बैठी स्वच्छता दीदी,बिना नम्बर के ट्रैक्टर पर हो रहा था कचरे का परिवहन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed