Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Aaryavir Sehwag Reveals Why He Chants ‘Sita Ram’ While Batting, Father Virender’s Advice

सहवाग गाते थे गाने, बेटा करता है 'सीता राम' का जाप: आर्यवीर ने बताया शतक का राज, यूएई के खिलाफ बनाए थे 160 रन

Wed, 11 Nov 2026 02:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Nov 2026 02:23 PM IST
सार

पिता की तरह क्रीज पर गाने गुनगुनाने के बजाय आर्यवीर सहवाग ने अपना अलग तरीका खोजा है। यूएई के खिलाफ 160 रन की पारी के दौरान वह मन ही मन ‘सीता राम’ दोहराते रहे। जानिए, विराट पारी के पीछे उनके इस खास रूटीन और सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाने के सपने की कहानी।

विज्ञापन
Aaryavir Sehwag Reveals Why He Chants ‘Sita Ram’ While Batting, Father Virender’s Advice
वीरेंद्र सहवाग और आर्यवीर सहवाग - फोटो : ANI

विस्तार

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने भारत के लिए यूथ वनडे में अपना पहला शतक जड़कर खास उपलब्धि हासिल की। अंडर-19 एशिया कप 2026 में यूएई के खिलाफ उन्होंने 160 रन की शानदार पारी खेली और भारत को जीत दिलाई। इस पारी के बाद आर्यवीर ने बताया कि बल्लेबाजी के दौरान वह अपना ध्यान भटकने से बचाने के लिए मन ही मन 'सीता राम' का जाप करते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Aaryavir Sehwag Reveals Why He Chants ‘Sita Ram’ While Batting, Father Virender’s Advice
आर्यवीर सहवाग - फोटो : BCCI
पिता से सीखा बल्लेबाजी में ध्यान लगाने का तरीका
आर्यवीर ने बताया कि उनके पिता विरेंद्र सहवाग अक्सर उनसे बल्लेबाजी के मानसिक पहलुओं पर बात करते हैं। वह उन्हें वर्तमान में रहने और पारी के नतीजे के बारे में ज्यादा नहीं सोचने की सलाह देते हैं। आर्यवीर के मुताबिक, उनके पिता बल्लेबाजी करते समय गाने गुनगुनाया करते थे। इसी से उन्हें भी अपना ध्यान केंद्रित रखने का एक तरीका मिला। उन्होंने कहा, 'जब मैं अपने पिता से बल्लेबाजी के मानसिक पहलू के बारे में बात करता हूं, तो वह मुझे ऐसी बातें बताते हैं, जो वर्तमान में रहने में मदद करती हैं। वह अक्सर गाने गुनगुनाते हैं। इसलिए ध्यान को वर्तमान में बनाए रखने के लिए किसी रीसेट बटन की तरह कुछ होना चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं बल्लेबाजी कर रहा होता हूं, तो मन ही मन ‘सीता राम’ दोहराता रहता हूं, ताकि दूसरे विचार दिमाग में न आएं। मेरा ध्यान सिर्फ गेंद पर रहता है। गेंद जहां पड़ती है, उसके हिसाब से शॉट खेलता हूं। मैं यह सोचने के बजाय गेंद पर प्रतिक्रिया देने की कोशिश करता हूं कि किसी खास स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए या मुझे अर्धशतक बनाना है या शतक।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Aaryavir Sehwag Reveals Why He Chants ‘Sita Ram’ While Batting, Father Virender’s Advice
आर्यवीर सहवाग - फोटो : Twitter
45 ओवर तक बल्लेबाजी करना था लक्ष्य
यूएई के खिलाफ मुकाबले में आर्यवीर ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने नई गेंद का सामना किया और धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाया। बाद में उन्होंने तेजी से रन बनाते हुए 160 रन की पारी खेली, जो इस सीजन टूर्नामेंट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

आर्यवीर ने बताया कि मैच से एक रात पहले भी उनकी अपने पिता से बात हुई थी और उन्होंने टूर्नामेंट में बड़ा स्कोर बनाने का वादा किया था। उन्होंने कहा, 'योजना सिर्फ 45 ओवर तक बल्लेबाजी करने की थी। कोच ने भी मुझसे कहा था कि जितनी देर हो सके क्रीज पर टिके रहना। शुरुआत में जब मैंने डॉट गेंदें खेलीं, तो मुझे कोई परेशानी नहीं हुई, क्योंकि मुझे भरोसा था कि बाद में इसकी भरपाई कर लूंगा। खुशी है कि मैं बड़ा स्कोर बना सका और भारत को जीत दिलाने में मदद की।'
विज्ञापन

Aaryavir Sehwag Reveals Why He Chants ‘Sita Ram’ While Batting, Father Virender’s Advice
सहवाग और आर्यवीर - फोटो : Twitter
पिता से तारीफ मिलना आर्यवीर के लिए बड़ी बात
आर्यवीर ने यह भी बताया कि उनके पिता आमतौर पर उनकी बल्लेबाजी की ज्यादा तारीफ नहीं करते। ऐसे में अच्छी पारी के बाद उनका ‘वेल प्लेड’ संदेश भी उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा, 'जब भी अच्छी पारी के बाद उनका मैसेज आता है और वह ‘वेल प्लेड’ कहते हैं, तो मेरे लिए इससे बढ़कर कुछ नहीं होता। यह मेरे लिए बड़ा पल है। मुझे हमेशा अच्छा लगता है जब मेरे पिता मेरी बल्लेबाजी की तारीफ करते हैं, क्योंकि वह ऐसा बहुत कम करते हैं। मैं शतक बनाऊं या नहीं, वह ज्यादा तारीफ नहीं करते।' आर्यवीर ने उम्मीद जताई कि उनकी मां भी इस पारी से खुश होंगी। उन्होंने कहा कि उनकी मां अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करती हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनके पिता भी उन पर गर्व महसूस कर रहे होंगे।

Aaryavir Sehwag Reveals Why He Chants ‘Sita Ram’ While Batting, Father Virender’s Advice
आर्यवीर सहवाग - फोटो : ANI/Twitter
सीनियर टीम की जर्सी पहनना है सपना
160 रन की पारी खेलने के बावजूद आर्यवीर अपनी प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं। उनका लक्ष्य आगे भी बड़े शतक लगाना और भारत को ज्यादा से ज्यादा मैच जिताना है। उनका सबसे बड़ा सपना सीनियर भारतीय टीम के लिए खेलना है। उन्होंने कहा, 'यह एक लंबा सफर है और मैं संतुष्ट नहीं हूं। मेरा क्रिकेट अभी खत्म नहीं हुआ है। मैं आगे भी कई शतक बनाना और कई मैच जीतना चाहता हूं। मैं सीनियर भारतीय टीम का बैज पहनना चाहता हूं।' आर्यवीर को उम्मीद है कि जब वह सीनियर भारतीय टीम में जगह बना लेंगे, तब उनके पिता खुलकर उनकी तारीफ करेंगे। फिलहाल उनका कहना है कि तब तक मेहनत जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed