फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND A vs NZ A Highlights: New Zealand A vs India A 1st Unofficial Test Day 1 Live scorecard updates

भारत ए के बल्लेबाजों ने किया निराश: पहली पारी में सस्ते में ढेर, न्यूजीलैंड ए को बढ़त; आकिब ने लिए दो विकेट

Sat, 24 Oct 2026 11:03 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिंकन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिंकन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 24 Oct 2026 11:03 AM IST
सार

  • भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल खत्म हो गया है।
  • न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया और भारत ए की पहली पारी 113 रन पर ऑलआउट कर दी।
  • न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली। स्टंप्स के समय टीम ने पहली पारी में तीन विकेट पर 135 रन बनाए।

विज्ञापन
IND A vs NZ A Highlights: New Zealand A vs India A 1st Unofficial Test Day 1 Live scorecard updates
भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे जिससे भारत ए की पहली पारी 113 रन पर ऑलआउट हो गई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी में तीन विकेट पर 135 रन बनाए हैं और उसे 22 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। स्टंप्स के समय कर्टिस हैफी 37 और मैथ्यू बोयले खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। भारत ए की ओर से आकिब नबी को दो और मुकेश चौधरी को एक विकेट मिला है। 
विज्ञापन
Trending Videos

न्यूजीलैंड ए की मजबूत शुरुआत
भारत ए को सस्ते में ऑलआउट करने के बाद न्यूजीलैंड ए ने मजबूत शुरुआत की। कर्टिस और कप्तान रिस मारियू ने पहले विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी कर न्यूजीलैंड ए को बढ़त दिला दी। इन दोनों बल्लेबाजों ने अकेले इतने रन जोड़े जितने भारत ए की पूरी टीम मिलाकर भी नहीं बना सकी। दिन के खेल की समाप्ति से पहले मुकेश ने इस साझेदारी को तोड़ा। मुकेश ने मारियू को अपना शिकार बनाया जो 137 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आकिब नबी ने अपना दम दिखाया और लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। आकिब ने जेडन लिनॉक्स और टिम रॉबिनसन को खाता खोले बिना आउट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की बढ़ी चिंता
इस मैच में न्यूजीलैंड ए ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहली पारी में भारत ए की पहली पारी सस्ते में ऑलआउट हो गई और भारतीय बल्लेबाज अपना दम नहीं दिखा सके। न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज को देखते हुए ये अनौपचारिक मुकाबला अहम है। भारत ए टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। लेकिन इनके प्रदर्शन ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

साइमन-गिब्सन ने बरपाया कहर
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। भारत ए टीम ने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज शामिल हैं, लेकिन ये दोनों भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। केएल राहुल तो खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए, जबकि यशस्वी ने 17 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सके। न्यूजीलैंड के लिए साइमन कीन और जैक गिब्सन ने कहर बरपाया और भारतीय पारी को लड़खखड़ दिया।

पडिक्कल-यश के अलावा सब फ्लॉप
भारत ए की ओर से पहली पारी में यश राठौड़ और देवदत्त पडिक्कल ही कुछ रन बना सके, जबकि अन्य बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। पडिक्कल ने 77 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाए, जबकि यश 49 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन दो बल्लेबाजों के अलावा अंशुल कंबोज ने 10, आकिब नबी ने 5 और ध्रुव जुरेल ने एक रन बनाए। साई सुदर्शन, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश चौधरी तो खाता तक नहीं खोल सके। पहली पारी में पूरी तरह न्यूजीलैंड ए के गेंदबाजों का दबदबा देखने मिला। न्यूजीलैंड के लिए साइमन ने पांच विकेट झटके, जबकि गिब्सन ने तीन विकेट लिए। वहीं, फ्रेजर शीट और क्रिस्टियन क्लार्क ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed