फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs ZIM W: India Women vs Zimbabwe Women 2nd ODI Live Scorecard updates in hindi BCA Stadium

IND W vs ZIM W Live Score: भारत ने गंवाया पहला विकेट, मंधाना खाता खोले बिना आउट; शेफाली-प्रतिका क्रीज पर

Sun, 25 Oct 2026 02:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 25 Oct 2026 02:07 PM IST
सार

India Women vs Zimbabwe Women, 2nd ODI Live Score: भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच आज दूसरा वनडे मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। अब टीम की नजरें दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर टिकी होंगी। 

विज्ञापन
IND W vs ZIM W: India Women vs Zimbabwe Women 2nd ODI Live Scorecard updates in hindi BCA Stadium
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत को शुरुआत में ही पहला झटका लगा। कप्तान स्मृति मंधाना खाता खोले बिना आउट हुईं। फिलहाल शेफाली वर्मा और प्रतिका रावल क्रीज पर है। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। अब टीम के पास ये मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने का मौका है।  
विज्ञापन


प्लेइंग-11 में क्या हुआ बदलाव
भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि इस मैच में क्रांति गौड़ नहीं खेल रही हैं और उन्हें आराम दिया गया है। उनकी जगह वैष्णवी की प्लेइंग-11 में वापसी हुई। वहीं, जिम्बाब्वे टीम में भी बदलाव हुआ। कप्तान जोसफिन नकोमो ने बताया कि मेयर्स इस मैच का हिस्सा नहीं है। 
विज्ञापन


दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, श्री चरणी, जिंतिमणि कलिता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बाब्वे: मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), लोर्न फिरी, चिपो मुगेरी तिरिपानो, बिलव्ड बिजा, जोसफिन नकोमो (कप्तान), नयाशा गुवानजुरा, चिएद्जा धुरुरु, मिचेल मावुंगा, नोमवेला सिबांदा, तेंदाई माकुशा, ओलिएंडर चारे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed