फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs New Zealand 4th T20I Arshdeep Singh Nears Major T20I Milestone know all details

भारत बनाम न्यूजीलैंड: एक विकेट लेते ही कौन सा रिकॉर्ड बना लेंगे अर्शदीप? अब तक कोई भारतीय नहीं कर सका ऐसा

Fri, 30 Oct 2026 09:30 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 30 Oct 2026 09:30 AM IST
सार

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा।
  • भारतीय टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। इस दौरान अर्शदीप सिंह के पास एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा।
  • अर्शदीप टी20 में 150 विकेट पूरे करने से एक कदम दूर हैं।

विज्ञापन
India Vs New Zealand 4th T20I Arshdeep Singh Nears Major T20I Milestone know all details
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अर्धशदीप टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को ऑकलैंड में होने वाले चौथे टी20 मुकाबले में इस बड़ी उपलब्धि पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। अर्शदीप ने तीसरे टी20 मैच में टिम सीफर्ट को आउट करके अपना एक विकेट लिया था और अब वह इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय कौन? 
भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 126 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे के सफेद गेंद वाले मैचों में वर्कलोड मैनेजमेंट (कार्यभार प्रबंधन) को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम दिया गया है। अर्शदीप ने जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और जनवरी 2025 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान वह इस फॉर्मेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे। अर्शदीप ने बेन डकेट को आउट करके अपना 97वां टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया था और युजवेंद्र चहल के 96 विकेटों के पिछले भारतीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट
खिलाड़ी मैच विकेट इकॉनमी
अर्शदीप सिंह 102 149 8.65
जसप्रीत बुमराह 100 126 6.52
अक्षर पटेल 115 115 7.70
हार्दिक पांड्या 138 114 8.34
कुलदीप यादव 56 98 7.10
विज्ञापन

सैंटनर भी उपलब्धि से एक कदम दूर 
इस बीच, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय शिकार पूरे करने से महज एक विकेट दूर हैं। वह ईश सोढ़ी और टिम साउदी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे। 

सीरीज में भारत का दबदबा
भारतीय टीम ने मौजूदा सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजों के आक्रामक अंदाज ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा है। पिछले मुकाबले में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित किया, जबकि तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने भी टीम की बल्लेबाजी की गहराई को साबित किया। भारत ने दो मैच शेष रहते ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। ऐसे में टीम प्रबंधन के पास आगामी मुकाबलों में नए खिलाड़ियों को मौका देने और अलग-अलग संयोजनों को परखने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed