फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Direct flight service from Dehradun to Kullu starts from 3 november check the schedule

अच्छी खबर: देहरादून से कुल्लू के लिए सीधी हवाई सेवा कल से, हफ्ते में दो दिन होगी फ्लाइट, जानें शेड्यूल

Mon, 02 Nov 2026 09:43 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 02 Nov 2026 09:43 PM IST
सार

निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, एलाइंस एअर का विमान सुबह 9:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट से कुल्लू के लिए उड़ान भरेगा और करीब एक घंटे बाद सुबह 10:50 बजे कुल्लू एयरपोर्ट पहुंचेगा।

विज्ञापन
Direct flight service from Dehradun to Kullu starts from 3 november check the schedule
फ्लाइट - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

एलाइंस एअर ने मंगलवार से देहरादून-कुल्लू के बीच सीधी उड़ान सेवा का शेड्यूल जारी कर दिा है। 72 सीटर विमान सप्ताह में दो दिन मंगलवार और बृहस्पतिवार को इस रूट पर उड़ान भरेगा। मंगलवार के लिए एक तरफ का प्रति व्यक्ति किराया 1,758 रुपये निर्धारित किया है।

विज्ञापन


निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, एलाइंस एअर का विमान सुबह 9:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट से कुल्लू के लिए उड़ान भरेगा और करीब एक घंटे बाद सुबह 10:50 बजे कुल्लू एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहीं, कुल्लू से यह विमान सुबह 10:55 बजे देहरादून के लिए रवाना होगा और लगभग 11:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।
विज्ञापन


UK Top News: बदरी-केदार में बर्फबारी, चर्चा में मंत्री उनियाल का बयान, सरकारी कर्मचारियों को बोनस की सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीधी हवाई सेवा से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कुल्लू अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, पर्यटन स्थलों और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। वहीं, देहरादून एयरपोर्ट के माध्यम से पर्यटक चारधाम यात्रा, हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकते हैं।

देहरादून एयरपोर्ट पर 25 अक्तूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो चुका है, जिसमें करीब 19 उड़ानों को मंजूरी मिली है। कुल्लू के लिए भी एलाइंस एअर अपनी उड़ान संचालित करेगा। इससे दोनों राज्यों के पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को लाभ मिलेगा।
- भूपेश सीएच नेगी, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed