Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Initiative to provide a platform to local entrepreneurs is commendable: Deepti Rawat

स्थानीय उद्यमियों को मंच देने की पहल सराहनीय : दीप्ति रावत

Wed, 04 Nov 2026 09:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Initiative to provide a platform to local entrepreneurs is commendable: Deepti Rawat
देहरादून। स्थानीय उद्यमियों और कारोबारियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच देने की पहल को भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने सराहनीय बताया। इस दौरान उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक सुनील रावत के प्रयासों को प्रोत्साहित किया। दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि स्थानीय उद्यमियों और कारोबारियों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन करने का साहस केवल इमेज इवेंट ही कर सकता है। आयोजक सुनील रावत स्थानीय उद्यमियों को अवसर देने के प्रयास कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि सुभाष बर्थवाल ने मेले में शामिल ट्रेडर्स, वेंडर्स और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके उत्पादों और कार्यों की जानकारी ली। साथ ही आयोजक सुनील रावत ने बताया कि ट्रेड एक्सपो महोत्सव में स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों, वेंडर्स और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर दिया जा रहा है। महोत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं और कारोबारियों को बाजार से जुड़ने तथा अपने उत्पादों की पहचान बनाने के लिए मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में गायक अर्जुन सेमलियाल ने गीतों की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed