फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Opposition trying to cause economic loss to the country during Hindu festivals: Mahendra Bhatt

हिन्दू त्यौहारों पर देश को आर्थिक नुकसान पहुंचाना चाह रहा विपक्ष : महेंद्र भट्ट

Mon, 02 Nov 2026 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Opposition trying to cause economic loss to the country during Hindu festivals: Mahendra Bhatt
देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस की दिल्ली रैली को सिख दंगों पर जख्म, व्यापारियों का नुकसान और अराजक मंशा वालों तत्वों का जमावड़ा बताया है। भाजपा नेता महेंद्र भट्ट ने कहा है कि रमजान पर विदेशों में युद्ध बंद कराने की वकालत वाले हिन्दू त्योहारों पर देश को आर्थिक चोट पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस एवं विपक्ष की रैली व्यापारियों को चोट पहुंचाने की कोशिश है। उन्होंने कटाक्ष किया कि जो लोग 15 साल से जनता को अपनी बात समझाने में विफल रहे और संसद में हंगामा खड़ा करते रहे, वे आज रैली कर अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनसे अधिक उम्मीद नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

उनकी रामलीला मैदान की वोट बचाओ रैली को विपक्ष के दलों के द्वारा एक-दूसरे को बचाने की कोशिश बताया। भट्ट ने सीधे आरोप लगाया कि रैली से दिल्ली का थोक बाजार बाधित रहा। उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर किया गया जिससे देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्ष को ऐसे कार्यक्रमों को करते समय जरा भी हिन्दू त्योहारों के प्रभावित होने की चिंता नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के संबंधियों पर लगे जमीन कब्जाने के आरोपों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण पर हर पीड़ित को को अपनी बात रखने का अधिकार है। मुकदमा दर्ज करना प्रशासनिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे में उस पर जो भी जांच होगी वह शीघ्र सबके सामने आ आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed