Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people suffered burns from firecrackers.

Dehradun News: दिवाली पर अस्पताल पहुंचे 52 मरीज, पटाखों से झुलसे 13 लोग

Mon, 09 Nov 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 09 Nov 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
people suffered burns from firecrackers.
- दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान बरती गई लापरवाही का असर अस्पताल में दिखा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान बरती गई लापरवाही का असर उप जिला अस्पताल विकासनगर में भी देखने को मिला। त्योहार के दिन अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते कुल 52 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सात मरीज चोट लगने और 13 मरीज पटाखों के कारण झुलसने की समस्या लेकर पहुंचे। पटाखों से जलने के मामलों ने त्योहार के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को फिर उजागर किया।

दीपावली के दिन अस्पताल पहुंचे मरीजों में चोट और जलने के मामलों के अलावा पेट दर्द, हाथ-पैर में दर्द और खांसी-जुकाम की शिकायतें भी सामने आईं। मरीजों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन दिए। पटाखों से झुलसे मरीजों की ड्रेसिंग कर जलनरोधी मलहम लगाया गया। सभी मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श देकर राहत प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि दीपावली पर अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed