{"_id":"6ae1f329ee53edb48d009335","slug":"road-accident-victim-dies-during-treatment-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138000-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत, ढाई माह बाद प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत, ढाई माह बाद प्राथमिकी
Wed, 28 Oct 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
- पत्नी की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ हुई कार्रवाई, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सब्जी लेने जा रहे बाइक सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई है। बालूवाला निवासी घायल रामकुमार कश्यप ने दो माह से ज्यादा इलाज के बाद 17 अक्तूबर को दम तोड़ दिया। हादसा 15 अगस्त को बरोटीवाला चौक के पास हुआ था।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मंजू देवी ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनके पति रामकुमार कश्यप 15 अगस्त को शाम करीब छह बजे अपनी दुकान से सब्जी लेने बरोटीवाला चौक की ओर बाइक से जा रहे थे। दुकान से करीब 100 मीटर आगे आटा चक्की के पास बरोटीवाला की ओर से आ रहे बाइक चालक ने तेज रफ्तार और गलत दिशा में आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में उनके पति के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें हरबर्टपुर स्थित अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर देहरादून रेफर किया गया। 15 दिन उपचार के बाद एक सितंबर को उन्हें झाझरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 17 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। आरोपी बाइक चालक की पहचान की जा रही है।