Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand congress march lok bhavan today over corruption ganesh godiyal harak singh rawat join

देहरादून: कांग्रेस का लोकभवन कूच, सैलजा-गोदियाल समेत नेता पहुंचे, बैरिकेडिंग पर चढ़े हरक सिंह और भुवन कापड़ी

Thu, 26 Nov 2026 02:05 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 26 Nov 2026 02:05 PM IST
सार

प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने प्रदेशभर में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के जरिए जुटाए गए दस्तावेजों के साथ राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की। लोक भवन की ओर बढ़ रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Uttarakhand congress march lok bhavan today over corruption ganesh godiyal harak singh rawat join
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आज बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोक भवन कूच किया। कांग्रेस भवन से प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए लोक भवन की ओर बढ़े। हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। धक्का-मुक्की के बीच कुछ नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक भुवन कापड़ी बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए। वहीं, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह हस्ताक्षर युक्त बैनर लेकर मार्च में शामिल हुए। बैरिकेडिंग पर रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भ्रष्टाचार के मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।

विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान के दस्तावेज राज्यपाल को सौंपने की तैयारी
कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के दस्तावेज राज्यपाल को सौंपने की तैयारी की थी। पार्टी का कहना है कि प्रदेश के सभी जिला, ब्लॉक और महानगर मुख्यालयों में 10 से 23 नवंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी भागीदारी दर्ज कराई। प्रदेशभर से हस्ताक्षर युक्त बैनर और दस्तावेज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया था कि 26 नवंबर को भ्रष्टाचार के खिलाफ और संविधान की मूल भावना का अपमान किए जाने के विरोध में लोक भवन कूच का कार्यक्रम तय किया गया था। इस दौरान राज्यपाल को हस्ताक्षर युक्त बैनर और पोस्टरों की पोटली सौंपकर प्रदेश में सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों पर सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की जानी थी।



ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में मिलेगी पांच अंकों की छूट, 28 प्रतिशत अंक लाने पर होंगे पास

प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा समेत प्रदेश के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जवाब देने का दबाव बनाने के लिए इस अभियान को प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप देने की कोशिश की है। कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 10 से 23 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिला, ब्लाक व महानगर मुख्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed