Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Hospitals to remain on high alert today; additional beds reserved for emergencies.

दिल्ली: आज अस्पताल रहेंगे हाई अलर्ट, इमरजेंसी में अतिरिक्त बेड आरक्षित, जलने पर टूथपेस्ट-आलू न लगाने की सलाह

Sun, 08 Nov 2026 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Nov 2026 02:09 AM IST
सार

पटाखों और आग की घटना से जले पीड़ितों के लिए अस्पतालों के बर्न एंड प्लास्टिक से लेकर इमरजेंसी विभाग में अतिरिक्त बेड आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi: Hospitals to remain on high alert today; additional beds reserved for emergencies.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली को लेकर दिल्ली के सभी अस्पताल रविवार को हाई अलर्ट पर रहेंगे। पटाखों और आग की घटना से जले पीड़ितों के लिए अस्पतालों के बर्न एंड प्लास्टिक से लेकर इमरजेंसी विभाग में अतिरिक्त बेड आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन


लोकनायक अस्पताल के, दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप डागर ने कहा कि डॉक्टरों ने जलने पर टूथपेस्ट, बर्फ और आलू न लगाने की सलाह दी। डागर ने बताया कि आंख, ईएनटी, बर्न एंड प्लास्टिक सहित दूसरे विभाग अलर्ट पर है। डॉक्टरों की ड्यूटी को रोस्टर तैयार कर दिया गया है। मरीजों की संख्या के बढ़ने की स्थिति में अतिरिक्त डॉक्टरों को भी रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन


डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग में प्रोफेसर डॉ. मनोज झा ने बताया कि कम से कम 10-15 मिनट तक नल के पानी के आगे जले हिस्से को रखें। इससे संक्रमण नहीं फैलेगा। सफदरजंग अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज रंजन ने कहा कि पटाखे का बारूद आंख में जाने पर कॉर्निया और रेटिना को नुकसान पहुंच सकता है। गंभीर मामलों में आंखों की रोशनी तक जा सकती है। चोटिल होने पर खुद से आंखों में दवा न डालें, बल्कि तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 00 बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखे से जलने पर क्या करें

  • जले हुए स्थान पर 10 से 20 मिनट तक सामान्य ठंडा बहता पानी डालें। बर्फ का इस्तेमाल न करें
  • साफ और न चिपकने वाले कपड़े या स्टेराइल ड्रेसिंग से जले हुए स्थान को ढकें
  • जलने का घाव बड़ा, गहरा या संक्रमित होने पर तुरंत डॉक्टर की मदद लें
  • जले हुए हिस्से को साफ रखें और डॉक्टर की सलाह का पालन करें
  • जले स्थान पर टूथपेस्ट, आलू, हल्दी और बर्फ बिल्कुल न लगाएं

यह सावधानी बरतें

  • छोटे बच्चे बड़े-बुजुर्ग की निगरानी में पटाखें जलाएं
  • ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करें।
  • पटाखे जलाते समय अपने पास पानी और रेत से भरी बाल्टी पास में जरूर रखें
  • गाउन, साड़ी, अचकन और कुर्ता पहनकर पटाखे बिल्कुल न जलाएं
  • गर्म सतहों और सीधे आग के संपर्क में आने से बचें
  • पटाखे जलाते समय सिंथेटिक की जगह सूती कपड़े पहने
  • आंखों में कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर पटाखे न जलाएं
  • पटाखे जलाते समय अच्छी गुणवत्ता का चश्मा पहनें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed