Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police has brought an accused in misdeed case back to India from abroad

दिल्ली: दुबई से पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी, इंटरपोल की मदद से लाया गया भारत

Thu, 05 Nov 2026 10:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Nov 2026 10:44 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने इंटरपोल की मदद से दुबई भागे दुष्कर्म के आरोपी सजीर पीएम को भारत वापस लाया है।आरोपी पर बलात्कार का आरोप था। वह घटना के बाद दुबई भाग गया था, जिसे अब दबोच लिया गया है।

विज्ञापन
Delhi Police has brought an accused in misdeed case back to India from abroad
दुबई से पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जिला दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग (इंटरपोल) के माध्यम से दुष्कर्म के एक आरोपी को विदेश से वापस भारत लाने में सफलता हासिल की है। इस अभियान को सीबीआई, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सक्रिय सहयोग से अंजाम दिया गया। आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात से भारत लाया गया है।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, आरोपी सजीर पल्ली मूपन उर्फ सजीर पीएम (38) केरल के कन्नूर का निवासी है। वह एक कंपनी में प्रबंधक के रूप में कार्यरत था। आरोप है कि उसने दिल्ली के पंजाबी बाग में एक जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के दौरान पीड़िता को शराब और नशीले पदार्थ खिलाए गए। इसके बाद करोल बाग के एक होटल में पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ आंतरिक जांच शुरू हुई। जांच आगे बढ़ने पर आरोपी पांच जनवरी, 2026 को भारत से भाग गया था। वह दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में एक प्लंबिंग एक्सेसरीज की दुकान पर काम करने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने 18 फरवरी, 2026 को दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। उसने इस मामले में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ लगातार प्रयासों और समन्वय के जरिये आरोपी का ठिकाना संयुक्त अरब अमीरात में स्थापित किया गया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को वापस लाने के लिए सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसमें विस्तृत दस्तावेजीकरण भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार नवंबर, 2026 को संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने आरोपी को औपचारिक रूप से दिल्ली पुलिस की टीम को सौंप दिया। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस सफल अभियान में कई भारतीय एजेंसियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आरोपी अब भारत में कानूनी प्रक्रिया का सामना करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed