हरियाणा में बेरोजगारी भत्ता पाने का मौका: कब तक कर सकते हैं आवेदन? उम्र से दस्तावेज तक ये हैं शर्तें
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदकों को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
विस्तार
हरियाणा सरकार के रोजगार विभाग ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये आवेदन 1 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक विभागीय पोर्टल पर किए जा सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी www.hrex.gov.in पर निर्धारित अवधि के दौरान आवेदन कर सकते हैं।
पूरी करनी होंगी ये शर्तें
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदकों को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। आवेदक के पास गुरुग्राम जिले का निवासी प्रमाण-पत्र और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
कितनी होनी चाहिए परिवार की वार्षिक आय
आवेदक का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण 1 नवंबर 2026 को कम से कम तीन वर्ष पुराना होना चाहिए। उसकी आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
ये शर्तें भी करनी होंगी पूरी
परिवार की आवासीय या वाणिज्यिक संपत्ति का मूल्य 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। कृषि भूमि दो हेक्टेयर से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या दसवीं के बाद दो वर्षीय पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना आवश्यक है।