{"_id":"6ae61b299f3bdce8b60b6915","slug":"jewelry-cash-and-foreign-currency-stolen-from-an-elderly-persons-locked-house-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-161656-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बुजुर्ग के बंद मकान से गहने, नकदी और विदेशी मुद्रा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बुजुर्ग के बंद मकान से गहने, नकदी और विदेशी मुद्रा चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। तिलक नगर के श्याम नगर एक्सटेंशन में चोरों ने एक बुजुर्ग दंपति के बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और विदेशी मुद्रा चोरी कर ली। वारदात का पता 20 अक्टूबर को घर लौटने पर चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 73 वर्षीय देवेंद्र सिंह 19 अक्टूबर को मकान पर ताला लगाकर गीता कॉलोनी में रहने वाली बेटी के घर गए थे। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दोनों बाहरी गेटों के ताले और कुंडियां तोड़कर अलमारी खंगाली।
वहां से सोने का हार, चेन, तीन जोड़ी इयररिंग्स, तीन जोड़ी झुमके, चार अंगूठियां और दो लॉकेट चोरी कर लिए। इसके अलावा चांदी की दो जोड़ी पायल और एक कंगन भी गायब मिला। चोर 1.33 लाख रुपये नकद, 400 अमेरिकी डॉलर और 71 पाउंड भी ले गए। पुलिस ने क्राइम टीम से साक्ष्य जुटवाए हैं और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।