{"_id":"6afaed8e1a7c0f04970495ae","slug":"following-lifting-of-grap-3-in-gautam-buddha-nagar-offline-classes-for-grades-5-to-8-will-now-resume-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिभावक ध्यान दें!: नोएडा में कक्षा पांच तक की पढ़ाई अब हाइब्रिड मोड में, बीएसए ने आदेश में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावक ध्यान दें!: नोएडा में कक्षा पांच तक की पढ़ाई अब हाइब्रिड मोड में, बीएसए ने आदेश में किया बदलाव
Mon, 16 Nov 2026 05:19 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:19 PM IST
सार
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने एक दूसरा आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, कक्षा पांच तक के बच्चों की पढ़ाई अब मिश्रित माध्यम से संचालित होगी।
विज्ञापन
बीएसए राहुल पंवार ने जारी किया दूसरा आदेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य अब हाइब्रिड मोड में संचालित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने आदेश जारी किया है। इसमें सभी संबंधित स्कूलों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 16 नवंबर 2026 को जारी आदेश को निरस्त करते हुए कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में शिक्षण कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगी।
विज्ञापन
बीएसए ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालयों को जारी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करना होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा आदेश की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
