{"_id":"6ae6196c98ec5489e30b3103","slug":"public-grievance-hearings-held-at-all-police-stations-in-the-outer-district-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-161660-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बाहरी जिले के सभी थानों में हुई जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बाहरी जिले के सभी थानों में हुई जनसुनवाई
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने शनिवार को जिले के सभी थानों में एक साथ थाना दिवस-जनसुनवाई का आयोजन किया। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया। पश्चिम विहार पश्चिम थाने में डीसीपी विक्रम सिंह ने जनसुनवाई की अध्यक्षता की। मंगोलपुरी में अतिरिक्त डीसीपी जसबीर सिंह और सुल्तानपुरी में अतिरिक्त डीसीपी एसएम प्रवीण मौजूद रहे। इस दौरान घरेलू हिंसा, वैवाहिक, संपत्ति और मकान मालिक-किरायेदार विवादों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन