{"_id":"6ae066598deb2dc43f0315a6","slug":"residents-of-block-16-in-delhi-s-trilokpuri-are-troubled-by-the-problem-of-dirty-water-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-16 में गंदा पानी आने से परेशानी, बीमारियों का खतरा बढ़ा; निवासियों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-16 में गंदा पानी आने से परेशानी, बीमारियों का खतरा बढ़ा; निवासियों ने की शिकायत
Tue, 27 Oct 2026 02:58 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:58 PM IST
सार
त्रिलोकपुरी के ब्लॉक नंबर 16 के निवासी पिछले एक सप्ताह से पेयजल लाइन में बदबूदार पानी से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आशंका है कि पेयजल लाइन कहीं लीकेज होगी। इससे पेयजल लाइन सीवर लाइन से प्रदूषित हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द पेयजल लाइन दुरुस्त कराने की मांग रखी है।
विज्ञापन
नल से आ रहा गंदा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक-16 में पिछले एक सप्ताह से गंदा और बदबूदार पानी आने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि घरों के नलों से ऐसा पानी आ रहा है, जिसका इस्तेमाल पीने के लिए नहीं किया जा सकता। स्थानीय निवासियों ने जलापूर्ति व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दिल्ली जल बोर्ड और स्थानीय प्रतिनिधियों से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
त्रिलोकपुरी के ब्लॉक नंबर 16 निवासियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से पेयजल वाली लाइन में काला और बदबूदार पानी आ रहा है। इससे करीब 50 से अधिक घरों के लोग परेशान हैं। इसके सेवन से बच्चे और वृद्ध बीमार पड़ने लगे। शुरूआत में हल्का मटमैला पानी आ रहा था। दो से तीन दिन बाद पानी अधिक बदबूदार और काला आने लगा। इसके बाद से लोगों ने पेयजल की लाइन से आने वाले पानी का सेवन बंद कर दिया। इसकी शिकायत स्थानीय प्रतिनिधियों और जल बोर्ड के कार्यालय में शिकायत की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि आशंका है कि पेयजल लाइन कहीं लीकेज होगी। इससे पेयजल लाइन सीवर लाइन से प्रदूषित हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द पेयजल लाइन दुरुस्त कराने की मांग रखी है। हालांकि, पानी के दूषित होने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पाइपलाइनों और सीवर व्यवस्था की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदे पानी की आपूर्ति के कारण रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ रहा है। पीने और खाना बनाने के लिए उन्हें वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को लेकर लोगों की चिंता अधिक है। दूषित पानी के इस्तेमाल से उल्टी-दस्त समेत जलजनित बीमारियों का खतरा हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड में इसकी शिकायत की गई है।
विधायक बोले- जानकारी नहीं, समस्या हुई तो कराएंगे समाधान
इस संबंध में स्थानीय विधायक रवि कांत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं है। उन्होंने इलाके में इस तरह की परेशानी की जानकारी होने से इनकार किया। विधायक ने कहा कि यदि क्षेत्र में ऐसी समस्या है तो उसका जल्द समाधान कराया जाएगा। वहीं, जब इस मामले में जेई से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।