Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Some are stocking up on groceries others are preparing for weddings—with demand ranging from pickles to home d

खरीदारी का मेला: कोई भर रहा राशन का थैला, कोई कर रहा शादी की तैयारी, अचार से लेकर घर सजाने की चीजों तक की मांग

Sat, 21 Nov 2026 05:19 AM IST
Digvijay Singh सचिन कुमार, अमर उजाला, दिल्ली
सचिन कुमार, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 05:19 AM IST
सार

मेले में खरीदारी की खास बात यह है कि देश के अलग-अलग राज्यों के उत्पाद एक ही जगह मिल रहे हैं। राज्यों के पवेलियन में दाल, चावल, मसाले, अचार, शहद, नमकीन और दूसरे स्थानीय उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Some are stocking up on groceries others are preparing for weddings—with demand ranging from pickles to home d
भारत मंडपम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में खरीदारी का खूब रंग जम रहा है। यहां कोई घर के लिए दाल-चावल, मसाले और अचार खरीद रहा है तो कोई बेटे-बेटी की शादी के लिए कपड़े, गहने और बर्तन जुटा रहा है। नए घर को सजाने के लिए पर्दे और कालीन पसंद किए जा रहे हैं तो सर्दियों के लिए गर्म कपड़ों की भी खरीदारी हो रही है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लोग अलग-अलग राज्यों के उत्पाद देखने के साथ अपनी जरूरत का सामान भी खरीद रहे हैं।

विज्ञापन


मेले में खरीदारी की खास बात यह है कि देश के अलग-अलग राज्यों के उत्पाद एक ही जगह मिल रहे हैं। राज्यों के पवेलियन में दाल, चावल, मसाले, अचार, शहद, नमकीन और दूसरे स्थानीय उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। कई लोग एक-दो सामान लेने पहुंचते हैं, लेकिन अलग-अलग राज्यों के उत्पाद देखकर उनकी खरीदारी की सूची बढ़ जाती है। कोई घर के लिए मसाले खरीद रहा है तो कोई रिश्तेदारों के लिए खास स्वाद वाले अचार और मिठाइयां ले रहा है।
विज्ञापन


सर्दियों के लिए भी जुटा रहे सामान
नवंबर में सर्दी की शुरुआत के साथ गर्म कपड़ों की खरीदारी भी लोगों की सूची में शामिल है। महिलाएं शॉल, साड़ी, सूट और बैग देख रही हैं तो युवा कपड़े, जूते और फैशन से जुड़ी चीजें पसंद कर रहे हैं। बच्चों के लिए खिलौने और खेल का सामान भी परिवारों को आकर्षित कर रहा है। कई लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए अलग-अलग राज्यों के खास उत्पाद उपहार के तौर पर खरीद रहे हैं। मयूर विहार से आई महिला खरीदार पूनम ने बताया कि बच्चों और घर के बाकी लोगों के लिए सामान देख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed