फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stubble burning continues unchecked; CAQM issues notice to Tarn Taran DC

Delhi NCR News: पराली जलाने पर नहीं लग रही रोक, तरनतारन के डीसी को सीएक्यूएम का नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन में मांगा जवाब, 18 अक्तूबर को 71 और 29 अक्तूबर को दर्ज हुईं 43 घटनाएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम रहने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर राहुल (आईएएस) को नया नोटिस जारी किया है। उन्हें पांच दिन में विस्तृत और प्रमाण सहित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
आयोग के अनुसार, 16 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस और 24 अक्तूबर को विशेष समीक्षा बैठक के बावजूद घटनाएं जारी रहीं। जिले में 18 अक्टूबर को 71, 26 अक्टूबर को 31 और 29 अक्टूबर को 43 मामले सामने आए।
विज्ञापन

आयोग ने डीसी के पहले जवाब को भी असंतोषजनक बताया। उसमें उठाए गए कदमों के जमीन पर लागू होने के ठोस प्रमाण नहीं दिए गए थे। साथ ही, जिम्मेदार अधिकारियों पर सीएक्यूएम अधिनियम, 2021 की धारा 14 के तहत कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई। नए नोटिस में हॉटस्पॉट गांवों में निगरानी, कृषि मशीनों की उपलब्धता, पराली के औद्योगिक उपयोग और उपग्रह आंकड़ों के सत्यापन की जानकारी मांगी गई है। जवाब नहीं मिलने पर आयोग ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed