Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather: Cold wave in the mountains, fog in the plains; biting cold in Delhi.

मौसम: पहाड़ों पर शीतलहर...कश्मीर में ज्यादातर जगहों पर पारा शून्य से नीचे, मैदानों में धुंध; दिल्ली में ठिठुरन

Thu, 26 Nov 2026 02:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/शिमला/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/शिमला/नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Nov 2026 02:59 AM IST
सार

कश्मीर घाटी में ज्यादातर जगहों पर रात का पारा शून्य से नीचे चला गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, हालांकि मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
Weather: Cold wave in the mountains, fog in the plains; biting cold in Delhi.
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ रहा है। कश्मीर घाटी में ज्यादातर जगहों पर रात का पारा शून्य से नीचे चला गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, हालांकि मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भी सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी जबकि 26 से 28 नवंबर तक दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कश्मीर का पहलगाम -3.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि श्रीनगर में पारा -1.9 डिग्री और गुलमर्ग में 0 डिग्री दर्ज हुआ। श्रीनगर में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इसके विपरीत, जम्मू शहर में दिन का पारा 24.8 डिग्री रहने से मौसम गर्म बना हुआ है। घाटी के कई इलाके बुधवार सुबह घने कोहरे की चादर से ढके रहे। जम्मू संभाग में दिन के समय मौसम काफी सुहावना और गर्म बना रहा। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश या बर्फबारी दर्ज नहीं की गई है। उधर, हिमाचल में सुबह-शाम की ठंड के साथ मंडी और हमीरपुर जिलों में घने कोहरे से दृश्यता घटकर 20 से 30 मीटर रह गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य, पश्चिम और पूर्वोत्तर में बड़ा बदलाव नहीं 
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात व महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों के दौरान किसी बड़े मौसमी बदलाव या बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा। रात के तापमान में हल्की गिरावट के साथ ठंड बनी रहेगी। 26 नवंबर को ओडिशा और 27 नवंबर तक असम, मेघालय, मणिपुर व त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने का अनुमान है। 

एनसीआर में अगले तीन दिन साफ रहेगा आसमान
26 से 28 नवंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में सुबह और रात के समय हल्के से घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी है। एनसीआर में अगले तीन दिनों तक आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान गिरकर 8 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जिससे सुबह-रात की ठंड बढ़ेगी।

  • पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने के चलते 26 और 27 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल व माहे के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 26 को गरज-चमक के   साथ बिजली गिरने की आशंका है। 

दिल्ली में दिन में धूप से बढ़ा पारा, रात में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन
राजधानी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार को दिन में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जबकि रात में ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। मौसम में आए इस बदलाव के चलते लोगों ने गर्म कपड़े और जैकेट निकाल लिए हैं।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर भारत के वायुमंडल में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इनमें से एक गुजरात, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट आई, जबकि अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन रात में ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी।



48 घंटे में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। इसके चलते अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आने से यह 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed