Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BSEB BBOSE Exam Date 2026: Bihar Board Open School Class 10 and 12 Timetable Released, Check Full Schedule

बीबीओएसई: बिहार ओपन बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की समय सारणी जारी, कब शुरू होंगे एग्जाम? देखें पूरी डेटशीट

Thu, 12 Nov 2026 12:15 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 12:15 PM IST
सार

  • कक्षा 12 की थ्योरी परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 दिसंबर से आयोजित की जाएंगी।
  • प्रैक्टिकल परीक्षाएं थ्योरी पेपर से पहले आयोजित की जाएंगी।
  • कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 से 7 दिसंबर तक और 10वीं की 10 से 14 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
BSEB BBOSE Exam Date 2026: Bihar Board Open School Class 10 and 12 Timetable Released, Check Full Schedule
BBOSE Exam Date 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) की दिसंबर 2026 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.bihar.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12 की थ्योरी परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 दिसंबर से आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन

बीबीओएसई 10वीं की परीक्षा कब से होगी?

बिहार ओपन बोर्ड की कक्षा 10 की थ्योरी परीक्षा 15 दिसंबर को विज्ञान के पेपर के साथ शुरू होगी। उसी दिन दूसरी पाली में पेंटिंग की परीक्षा होगी। परीक्षाएं 23 दिसंबर को समाप्त होंगी।

विज्ञापन

 

तारीख पहली पाली (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक) दूसरी पाली (दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक)
15 दिसंबर विज्ञान पेंटिंग
16 दिसंबर गृह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान गणित
17 दिसंबर अंग्रेजी -
18 दिसंबर हिंदी भारतीय संस्कृति और विरासत
19 दिसंबर योग एवं शारीरिक शिक्षा बेसिक कंप्यूटर
21 दिसंबर उर्दू संस्कृत
22 दिसंबर बिजनेस स्टडीज मैथिली
23 दिसंबर भोजपुरी, बांग्ला, अरबी, फारसी -

 

10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल

कक्षा 10 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10, 11 और 14 दिसंबर को आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तारीख पहली पाली दूसरी पाली
10 दिसंबर गृह विज्ञान बेसिक कंप्यूटर
11 दिसंबर योग एवं शारीरिक शिक्षा विज्ञान
14 दिसंबर अंग्रेजी पेंटिंग

 

बीबीओएसई 12वीं की परीक्षा कब से शुरू होगी?

कक्षा 12 की थ्योरी परीक्षाएं 9 दिसंबर से शुरू होंगी। पहले दिन पहली पाली में मैथिली और बांग्ला, जबकि दूसरी पाली में मगही की परीक्षा होगी। परीक्षाएं 23 दिसंबर तक चलेंगी।

 

तारीख पहली पाली (सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक) दूसरी पाली (दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक)
9 दिसंबर मैथिली, बांग्ला मगही
10 दिसंबर हिंदी अंग्रेजी
11 दिसंबर गणित रसायन विज्ञान
14 दिसंबर जीव विज्ञान भौतिकी
15 दिसंबर भूगोल इतिहास
16 दिसंबर संस्कृत, अरबी मनोविज्ञान
17 दिसंबर अर्थशास्त्र गृह विज्ञान
18 दिसंबर राजनीति विज्ञान समाजशास्त्र
19 दिसंबर योग एवं शारीरिक शिक्षा कंप्यूटर साइंस
21 दिसंबर संगीत पेंटिंग
22 दिसंबर बिजनेस स्टडीज उर्दू
23 दिसंबर शिक्षा, दर्शनशास्त्र अकाउंटेंसी, भोजपुरी

 

12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कब होंगी?

कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 से 7 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। इनका समय पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

 

तारीख पहली पाली दूसरी पाली
4 दिसंबर भौतिकी, रसायन विज्ञान पेंटिंग, भूगोल
5 दिसंबर जीव विज्ञान, योग एवं शारीरिक शिक्षा मनोविज्ञान, गृह विज्ञान
7 दिसंबर कंप्यूटर साइंस संगीत

 


BBOSE 10th, 12th Exam Date Sheet December 2026 - PDF Download


 

परीक्षा में अतिरिक्त समय और प्रवेश से जुड़े निर्देश

  • जो विद्यार्थी स्वयं लिखकर परीक्षा देने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें निर्धारित नियमों और जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति के आधार पर मैट्रिक से नीचे की शैक्षणिक योग्यता वाले लेखक (स्क्राइब) की सुविधा दी जा सकती है। ऐसे विद्यार्थियों को परीक्षा में प्रत्येक घंटे के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
  • बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक पाली में प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए शुरुआती 15 मिनट दिए जाएंगे। पहली पाली के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही मिलेगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले अपना विषयवार टाइमटेबल ध्यान से देख लेना चाहिए, ताकि किसी पेपर की तारीख या पाली को लेकर भ्रम न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed