फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Diwali party in America sanya Malhotra praneeti chopra and winnie harlow reached

प्रियंका की दिवाली पार्टी: सान्या के दिलकश अंदाज ने जीता दिल, लाल लहंगे में विनी हार्लो ने लूटी महफिल

Sat, 31 Oct 2026 12:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 31 Oct 2026 12:15 PM IST
सार

  • Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भारत से मीलों दूर अपने दोस्तों के लिए दिवाली पार्टी का आयोजन किया है।
  • इसमें हॉलीवुड सितारों के साथ बॉलीवुड की हस्तियों ने भी हिस्सा लिया है।
  • सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में सितारों के पहुंचने की तस्वीरें वायरल हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Diwali party in America sanya Malhotra praneeti chopra and winnie harlow reached
प्रियंका, सान्या, विनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत से मीलों दूर होने के बावजूद, ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा का दिल आज भी अपनी परंपराओं और संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। प्रियंका दुनिया में चाहे कहीं भी हों, अभिनेत्री भारतीय त्योहारों को मनाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं हैं। दिवाली के नजदीक आते ही, प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में अपने दोस्तों के लिए एक शानदार पार्टी रखी, जिसमें उन्होंने उन्हें भारतीय परंपराओं की एक झलक दिखाई। 
विज्ञापन


प्रियंका और निक की दिवाली पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। पार्टी में परिणीति चोपड़ा, सान्या मल्होत्रा यूट्यूबर लिली सिंह से लेकर मॉडल विनी हार्लो तक, कई सितारों ने शिरकत की है।
विज्ञापन
Trending Videos

Priyanka Chopra Diwali party in America sanya Malhotra praneeti chopra and winnie harlow reached
निक, प्रियंका - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका और निक ने लूटी महफिल
प्रियंका मैरून रंग के ऑफ-शोल्डर इंडो-वेस्टर्न गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को एक सलीके से बंधे जूड़े, एक सुंदर गजरे और शानदार इयररिंग्स के साथ पूरा किया। निक पारंपरिक कुर्ता-पायजामा और उसके ऊपर एथनिक जैकेट पहने हुए उनके साथ बहुत जंच रहे थे।
विज्ञापन

Priyanka Chopra Diwali party in America sanya Malhotra praneeti chopra and winnie harlow reached
सान्या, प्रियंका - फोटो : सोशल मीडिया
सान्या का दिखा दिलकश अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा भी इस दिवाली पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने ब्लैक और गोल्डन आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा के साथ पोज दिए। अभिनेत्री के क्लच ने फैंस का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

Priyanka Chopra Diwali party in America sanya Malhotra praneeti chopra and winnie harlow reached
सान्या, पिरणीति - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा
प्रियंका और निक की दिवाली पार्टी में चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा भी नजर आईं। उन्होंने पार्टी में सान्या मल्होत्रा के साथ पोज दिया।

Priyanka Chopra Diwali party in America sanya Malhotra praneeti chopra and winnie harlow reached
प्रियंका की पार्टी में सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
विनी हार्लो
प्रियंका की दिवाली पार्टी में मॉडल विनी हार्लो लेहंगा में नजर आईं। लाल लहंगे में पहुंच कर मॉडल ने पार्टी की शान बढ़ा दी। उन्होंने यहां अपनी सहेलियों के साथ डांस भी किया।

दिलजीत दोसांझ: 'छोटा भाई समझ कर...', क्या दिपके ने पंजाबी सिंगर से मांगी माफी? यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Priyanka Chopra Diwali party in America sanya Malhotra praneeti chopra and winnie harlow reached
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
  • बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' के साथ भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी। 
  • एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में महेश बाबू होंग।
  • यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होने वाली है।
  • 'वाराणसी' में ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी ने संगीत दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed