फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Gupta Death Vivek Oberoi and Rohit Roy Pen Emotional Tributes Recall Heartfelt Memories

संजय गुप्ता: 'मैं गहरे सदमे में हूं', निर्देशक के निधन से टूटे रोहित रॉय; विवेक ओबेरॉय ने कही भावुक बात

Sun, 01 Nov 2026 06:51 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 01 Nov 2026 06:51 PM IST
सार

  • बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का शनिवार सुबह निधन हो गया। 
  • उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
  • अब बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। 

विज्ञापन
Sanjay Gupta Death Vivek Oberoi and Rohit Roy Pen Emotional Tributes Recall Heartfelt Memories
संजय गुप्ता के निधन पर विवेक ओबेरॉय और रोहित रॉय ने जताया दुख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। संजय गुप्ता के निधन के बाद कई सितारों ने उनके लिए भावुक नोट लिखा। 
विज्ञापन


विवेक ओबेरॉय ने कही ये बात 
विवेक ओबेरॉय ने भी संजय गुप्ता के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'संजय गुप्ता के अचानक और असमय निधन की खबर सुनकर मैं गहरे सदमे में हूं और मेरा दिल टूट गया है। यह नुकसान ऐसा है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है और इस खबर को स्वीकार करना मेरे लिए बहुत कठिन है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'हमने साथ काम किया था, इसलिए यह खबर मेरे लिए बेहद निजी है। उस इंसान को खोना कभी आसान नहीं होता, जिसके साथ आपने सफर तय किया हो, बातें की हों और कई यादें शेयर की हों। कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जिन्हें सुनकर इंसान सुन्न पड़ जाता है और यह उन्हीं में से एक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक ने आगे कहा, 'हमने साथ काम करते हुए जो वक्त बिताया, उसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। संजय, आपकी कमी हमेशा खलेगी। आपके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी दिल से संवेदनाएं। भगवान उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की ताकत दें। आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।'
Trending Videos

रोहित रॉय ने लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
अभिनेता रोहित रॉय ने भी संजय गुप्ता के निधन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। रोहित ने लिखा, 'आज मैंने सिर्फ एक इंसान को नहीं खोया है, बल्कि अपना दोस्त, भाई, हर काम में साथ देने वाला साथी और गुरु भी खो दिया है। आज मेरी जिंदगी का एक बड़ा अध्याय खत्म हो गया है। ऐसा अध्याय, जिसके बारे में हम हर बार मिलने पर बातें किया करते थे। अब मैं अपनी परेशानियां किससे शेयर करूंगा? अब कौन मुझे फोन करके कहेगा कि अपनी तारीखें खाली रखो, जब मैं जिंदगी के सबसे बुरे दौर में होऊंगा? अब कौन टेबल पर खड़े होकर मुझे तब तक खाना खिलाएगा, जब तक मेरा पेट पूरी तरह न भर जाए? अब कौन सिनेमा पर उस जुनून के साथ बात करेगा, जो सिर्फ तुम्हारे अंदर था? रात 11 बजे मुझे भावुक मैसेज भेजकर कौन कहेगा कि सब ठीक है और हम जल्द ही फिर से इतिहास रचेंगे।'

अपनी बात खत्म करते हुए रोहित ने लिखा, 'यह ठीक नहीं है... बिल्कुल भी ठीक नहीं है। मेरे भाई, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। मुझे यकीन है कि तुम जहां भी हो, वहां भी लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रहे होगे।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Bose Roy (@rohitboseroy)

कैसे हुआ संजय गुप्ता का निधन?
मुंबई पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता का निधन शुक्रवार देर रात हुआ। वह वर्सोवा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके में रहते थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वह घर के अंदर अपना संतुलन खो बैठे और गिर गए। इस दौरान उनके सिर में चोट लगी, जिससे खून बहने लगा और उनकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता अपने बंगले में पत्नी, दो बच्चों और एक घरेलू सहायक के साथ रहते थे। हादसे के समय घर के सभी लोग सो रहे थे, इसलिए घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली। परिवार ने इस मामले में किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई है।  

Sanjay Gupta Death Vivek Oberoi and Rohit Roy Pen Emotional Tributes Recall Heartfelt Memories
संजय गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों के लिए जाने जाते थे संजय गुप्ता
  • संजय गुप्ता हिंदी सिनेमा में अपनी एक्शन और क्राइम फिल्मों के लिए खास पहचान रखते थे।
  • 'कांटे' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हैं।
  • इसके अलावा उन्होंने 'शूटआउट एट वडाला', 'काबिल' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया था।
  • 'मुंबई सागा' में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
  • निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म 'द मिरांडा ब्रदर्स' थी, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी।
  • वहीं, बतौर निर्माता उनकी फिल्म 'विस्फोट' भी चर्चा में रही, जिसमें फरदीन खान और रितेश देशमुख ने काम किया था।

ये भी पढ़ें- हैलोवीन 2026: हेइडी क्लम का डरावना अवतार, कटा हुआ हाथ बनकर पार्टी में पहुंचीं; देखकर हैरान रह गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed