{"_id":"6ae41757e7cca0d19b0e05fd","slug":"orry-halloween-look-influencer-dresses-up-as-hastar-photo-video-viral-2026-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: हैलोवीन पार्टी में हस्तर बने ओरी, यूजर्स ने ली चुटकी; बोले- इससे अमृत बचाकर रखना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वायरल वीडियो: हैलोवीन पार्टी में हस्तर बने ओरी, यूजर्स ने ली चुटकी; बोले- इससे अमृत बचाकर रखना
Fri, 30 Oct 2026 09:34 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 30 Oct 2026 09:34 AM IST
सार
- हैलोवीन पार्टी में ओरी का डरावना लुक देखने को मिला।
- उन्होंने इस मौके पर हॉरर का ऐसा तड़का लगाया कि देखने वाले दंग रह गए।
- दरअसल, ओरी हैलोवीन पार्टी में 'हस्तर' बनकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
ओरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। कभी बॉलीवुड सितारों के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले ओरी इस बार अपने हैलोवीन लुक की वजह से इंटरनेट पर छाए हुए हैं।
दरअसल, हैलोवीन पार्टी के लिए ओरी ने ऐसा डरावना गेटअप अपनाया कि लोगों को फिल्म 'तुम्बाड' का खौफनाक किरदार 'हस्तर' याद आ गया। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Trending Videos
ओरी हैलोवीन लुक
- फोटो : सोशल मीडिया
'हस्तर' बनकर छाए ओरी
हैलोवीन पार्टी में ओरी ने 'हस्तर' जैसा लुक अपनाकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। उनका यह अवतार देखने में काफी डरावना और अलग था। जहां आमतौर पर हैलोवीन पार्टियों में लोग भूत, चुड़ैल और वैम्पायर जैसे किरदारों का रूप लेते हैं, वहीं ओरी ने भारतीय सिनेमा के एक चर्चित हॉरर किरदार को चुनकर अपने अंदाज में नया तड़का लगा दिया।

- फोटो : इंस्टाग्राम@orry
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
ओरी के वीडियो और फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक शख्स ने लिखा, 'इससे अमृत बचा के रखना।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि तुम्बाड ओरी। तीसरे शख्स ने रिएक्शन देते हुए लिखा कि तुम बहुत लेट हो गए, नवरात्रि खत्म हो गई। एक ने लिखा कि सो जा वरना हस्तर आ जाएगा।
गौरतलब है कि 'तुम्बाड' में हस्तर एक रहस्यमयी और खौफनाक किरदार है, जिसका संबंध सोने और अनाज के लालच से जुड़ी कहानी से है। फिल्म में हस्तर का लुक और उसका डरावना अंदाज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। ऐसे में ओरी को इस अवतार में देखकर लोगों को फिल्म की याद आ गई।

कैसा था ओरी का लुक
ओरी ने लाल रंग के शरीर के साथ कमर में पुराना और फटा हुआ भूरे रंग का कपड़ा लपेटा हुआ था। उनके हाथों और पैरों की उंगलियों में लंबे-लंबे नाखून लगे थे। इसके अलावा, उन्होंने बाजूबंद और पैरों में कड़े पहने, जो बिल्कुल 'हस्तर' के किरदार से मेल खाते हैं। सिर्फ ओरी ही नहीं, बल्कि उनके हाथ में पकड़ा हुआ मोबाइल फोन और उसका कवर भी काफी वायरल हुआ।