Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   18 Year Old Youth Murdered Following Dispute in Gorakhpurs Shahpur Area

गोरखपुर: मीट-शराब की पार्टी में मारपीट के दौरान घायल युवक की मौत, हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Mon, 02 Nov 2026 12:36 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 02 Nov 2026 12:36 PM IST
सार

शाहपुर इलाके में रविवार रात विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 11 बजे बिछिया हनुमान मंदिर के पास हुई।

विज्ञापन
18 Year Old Youth Murdered Following Dispute in Gorakhpurs Shahpur Area
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया स्थित मल्लाह टोला में रविवार रात मीट और शराब की पार्टी के दौरान मारपीट में घायल 18 वर्षीय अजीत मिश्रा की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


परिजन ने लोहे की रॉड और ईंट से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक छत से गिरकर घायल हुआ था।पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवक के छत से गिरने की सूचना पुलिस को मिली थी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन


बिछिया के हनुमान मंदिर के पास मल्लाह टोला में मकान मालकिन रेनू देवी ने एक कमरा आर्यन नाम के युवक को किराये पर दे रखा था। रविवार रात कमरे में चार-पांच युवक जुटे थे। वहां चकिन बन रहा था और शराब की पार्टी चल रही थी। पुलिस को कमरे से शराब की चार खाली बोतलें मिली हैं। बताया जा रहा  है कि आर्यन के बुलाने पर अजीत भी वहां पहुंचा था।रात करीब 10 से 11 बजे के बीच खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर युवकों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

परिजन का आरोप है कि इसी दौरान अजीत पर लोहे की रॉड और ईंट से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी। शाहपुर पुलिस घायल अजीत को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह वे कॉलोनी के लोगों के साथ शाहपुर थाने पहुंचे। घटना वाले मकान की मालकिन रेनू देवी भी थाने पहुंची थीं। बड़ा बेटा अमित जब गोरखपुर पहुंचा तो उसे देखकर मां रेनू बिलख पड़ीं। 


तीन भाइयों में सबसे छोटा था अजीत
मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के कुरथिया गांव निवासी अजीत अपने माता-पिता के साथ शाहपुर की सरस्वतीपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। पिता विजय मिश्रा करीब 35 वर्षों से गोरखपुर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। अजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई अमित कुमार गांव में रहता है, जबकि मंझले भाई हरिओम की करीब तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अजीत पढ़ाई छोड़ चुका था और कुछ समय से शराब की दुकान पर चखना बेचने वाले एक व्यक्ति के साथ काम कर रहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed