Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Celebrates Diwali with Vantangia Families in Gorakhpur,

सीएम योगी बोले: श्रीराम ने 14 वर्ष वनवास में बिताए थे, पहले की सरकारों ने वनटांगिया समुदाय काे भटकने को छोड़ा

Sun, 08 Nov 2026 03:33 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 08 Nov 2026 03:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं से नशे और जुए से दूर रहने की अपील की। कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और ऐसे लोगों को दूसरों का जीवन बर्बाद नहीं करने दिया जाएगा। युवाओं को पढ़ाई और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए।
  

विज्ञापन
CM Yogi Celebrates Diwali with Vantangia Families in Gorakhpur,
वनटांगिया परिवाराें के साथ दिवाली मनाने पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के वनटांगिया गांव में दीपावली मनाते हुए पूर्व की सरकारों पर वनटांगिया समुदाय की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने 14 वर्ष वनवास में बिताए थे, लेकिन वनटांगिया समुदाय के लोगों और उनके पूर्वजों को अंग्रेजों, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने एक सदी से अधिक समय तक जंगलों में भटकने के लिए छोड़ दिया। उत्तर प्रदेश में ऐसे 56 वनटांगिया गांव थे, जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 में देश आजाद हो गया, लेकिन वनटांगिया गांवों के लोगों को वास्तविक आजादी नहीं मिल पाई थी। वे लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहे। आज इन गांवों की तस्वीर बदल चुकी है और लोगों को जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

70 साल तक सड़क, बिजली और पानी से वंचित रहे परिवार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वनटांगिया गांवों में रहने वाले लोगों को दशकों तक सड़क, बिजली, पेयजल, स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं। उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता था। स्थिति यह थी कि इन परिवारों के नाम मतदाता सूची में तक शामिल नहीं थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वनटांगिया समुदाय के लोग मतदाता बन चुके हैं और उन्हें सभी जरूरी सुविधाओं के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब वे भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन

2017 से पहले अयोध्या में जय श्रीराम बोलने पर लगती थी रोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले अयोध्या में जय श्रीराम बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता था और राम मंदिर के विरोध में लोग खड़े होते थे। तब विपक्षी दल कहते थे कि राम हुए ही नहीं। आज वही लोग अयोध्या को बदनाम करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को गति मिली है। सड़क, बिजली, एयरपोर्ट और रेलवे की सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

विज्ञापन

2017 से पहले अयोध्या में जय श्रीराम बोलने पर लगती थी रोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले अयोध्या में जय श्रीराम बोलने पर प्रतिबंध लगाया जाता था और राम मंदिर के विरोध में लोग खड़े होते थे। तब विपक्षी दल कहते थे कि राम हुए ही नहीं। आज वही लोग अयोध्या को बदनाम करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को गति मिली है। सड़क, बिजली, एयरपोर्ट और रेलवे की सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

नशे के सौदागरों को आबाद नहीं रहने देंगे

योगी ने लोगों से दीपावली पर खुशियां साझा करने के साथ नशे और जुए से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा परिवारों को बर्बाद करता है और जुआ व्यक्ति को गुलाम बना देता है। माफिया के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब नशे के कारोबारियों पर भी प्रहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरों का जीवन बर्बाद करने वालों को आबाद नहीं रहने दिया जाएगा। युवाओं से अच्छी पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि रोजगार और नौकरी की गारंटी सरकार लेगी।

वनटांगिया परिवारों को अब मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजों के बाद कांग्रेस और सपा की सरकारों ने वनटांगिया परिवारों की सुध नहीं ली। प्रदेश के 56 वनटांगिया गांव लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे। वर्ष 1947 में देश आजाद होने के बाद भी इन गांवों के लोगों को सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, राशन कार्ड और मतदान जैसे अधिकार नहीं मिले थे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद वनटांगिया गांवों को राजस्व गांव का दर्जा देकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया। आज यहां पक्के मकान, सड़क, बिजली, पेयजल, स्कूल और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने समुदाय के लोगों से अपने संघर्ष और बदलाव की कहानी अगली पीढ़ी को बताने की अपील की।

हमारे लिए 25 करोड़ की आबादी एक परिवार

योगी ने कहा कि किसी के लिए गांधी-नेहरू परिवार और किसी के लिए सैफई परिवार ही सब कुछ है, लेकिन उनके लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ आबादी एक परिवार है। सरकार जाति और क्षेत्र का भेदभाव किए बिना गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को योजनाओं से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि वनटांगिया परिवारों को वोट बैंक नहीं, बल्कि अपने परिवार का हिस्सा मानकर सुविधाएं दी गई हैं। हमारे लिए रामकाज और राष्ट्रकाज एक ही है।

लाभार्थियों को किया सम्मानित, बच्चों का कराया अन्नप्राशन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को उपहार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया, बच्चों का अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। इसके बाद वनटांगिया गांव के मुखिया रामगणेश के घर पहुंचकर दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने गांव के लोगों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed