Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Says Cow Protection Must Be Ensured at All Costs

सीएम योगी बोले: हर हाल में करनी है गाय की रक्षा, प्रदेश में 7700 गोशालाओं में 16 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित

Mon, 09 Nov 2026 10:24 AM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 09 Nov 2026 10:24 AM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि भारत कृषि और ऋषि प्रधान देश है। यहां की धार्मिक और कृषि परंपराओं में गाय और गोवंश का विशेष महत्व रहा है। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा इसी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गाय समृद्धि का खजाना है और गोसेवा से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

विज्ञापन
CM Yogi Says Cow Protection Must Be Ensured at All Costs
गाय को गुड़ रोटी खिलाते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गोरखपुर में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन पूजा की। गोपूजन के बाद उन्होंने गायों और गोवंश को माला पहनाई, तिलक लगाया और अपने हाथों से गुड़-केला खिलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री गायों को उनके नाम से पुकारते और दुलारते भी नजर आए। उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर हाल में गाय की रक्षा करनी है। गोवंश की नस्ल सुधार की दिशा में भी प्रयास करने होंगे, ताकि पशुपालकों को समृद्ध बनाया जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिवाली के दिन रविवार से गोरखपुर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह मंदिर परिसर स्थित गोशाला में पूजन किया। उन्होंने गोमाता का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में गोसंरक्षण और गोसंवर्धन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेश में 7700 से अधिक गोशालाओं में 16 लाख गोवंश संरक्षित

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोमहत्ता को प्रतिष्ठित करने वाली परंपरा के निर्वहन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार 7,700 से अधिक गोशालाओं के माध्यम से निराश्रित गोवंश के संरक्षण और संवर्धन का कार्यक्रम चला रही है। इन गोशालाओं में 16 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। सरकार का प्रयास है कि गोवंश को सुरक्षित और सम्मानजनक स्थान मिले।

गाय पालने पर किसान को हर महीने मिल रहे 1500 रुपये

CM Yogi Says Cow Protection Must Be Ensured at All Costs
गोवर्धन पूजा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सीएम योगी ने बताया कि गोसंरक्षण और गोसंवर्धन के लिए सरकार तीन तरह की योजनाएं चला रही है। पहली योजना के तहत निराश्रित गोआश्रय स्थलों का संचालन सरकार करती है। दूसरी सहभागिता योजना है। इसके तहत किसान गोआश्रय स्थल से निराश्रित गाय लेकर उनका पालन-पोषण कर सकता है। सरकार इसके लिए प्रति गाय 1,500 रुपये प्रतिमाह देती है। एक किसान अधिकतम चार गाय रख सकता है। इस तरह उसे हर महीने छह हजार रुपये तक की अतिरिक्त सहायता मिल सकती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कुपोषित परिवारों को भी दूध की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए गोआश्रय स्थल से एक-एक ब्याई हुई गाय दी जाती है। इसके पालन-पोषण के लिए परिवार को प्रति गाय 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। इन योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में किसानों और कुपोषित परिवारों ने लिया है।

गाय सड़कों पर न हो, यही सरकार का ध्येय

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी व्यवस्था के तहत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में गोआश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन विभाग और शहरों में नगर विकास विभाग के माध्यम से कान्हा उपवन संचालित होते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि गायें सड़कों पर न रहें और किसानों की फसलों को नुकसान न पहुंचाएं। उनके संरक्षण और देखभाल के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक व्यवस्था हो।

कृषि और ऋषि प्रधान भारत की आत्मा है गाय

सीएम योगी ने कहा कि भारत कृषि और ऋषि प्रधान देश है। यहां की धार्मिक और कृषि परंपराओं में गाय और गोवंश का विशेष महत्व रहा है। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा इसी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गाय समृद्धि का खजाना है और गोसेवा से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

हर परिवार गाय और श्वान के लिए निकाले भोजन का हिस्सा

CM Yogi Says Cow Protection Must Be Ensured at All Costs
सीएम योगी बोले- हर परिवार गाय और श्वान के लिए निकाले भोजन का हिस्सा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से गोसेवा की भारतीय परंपरा का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में भोजन का पहला ग्रास गाय और अंतिम ग्रास श्वान के लिए निकालने की व्यवस्था रही है। हर परिवार को इस परंपरा का निर्वहन करना चाहिए। जो लोग गाय नहीं पाल सकते, वे धर्मार्थ रूप से संचालित गोशालाओं में सहयोग कर गोसेवा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed