फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Police on alert in Haryana Monitoring storage of firecrackers in densely populated areas

हरियाणा में पुलिस सतर्क: घनी आबादी में पटाखों के भंडारण पर नजर, बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर होगा एक्शन

Tue, 03 Nov 2026 02:01 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 03 Nov 2026 02:01 PM IST
सार

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारी खुद दुकानों व गोदामों का निरीक्षण करें। इस दौरान लाइसेंस की वैधता के साथ अग्निशमन उपकरणों और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Police on alert in Haryana Monitoring storage of firecrackers in densely populated areas
डीजीपी अजय सिंघल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से पहले हरियाणा पुलिस ने पटाखों के अवैध कारोबार और आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। प्रदेश में 8 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। 
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने सभी जिलों में पटाखों के गोदामों, दुकानों, भंडारण स्थलों और परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की जांच के निर्देश दिए हैं। खास तौर पर घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध रूप से पटाखे रखने और बेचने वालों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


पिछले वर्षों में पटाखों के गोदामों और दुकानों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस इस बार पहले से सतर्कता बरत रही है। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारी खुद दुकानों व गोदामों का निरीक्षण करें। इस दौरान लाइसेंस की वैधता के साथ अग्निशमन उपकरणों और अन्य सुरक्षा इंतजामों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए निर्धारित खुले स्थानों को ही अनुमति देने के निर्देश हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखों का भंडारण रोकने के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी आपात स्थिति में लोगों को बाहर निकलने में परेशानी न हो।

बिना लाइसेंस कारोबार पर होगी कार्रवाई
पुलिस जिला प्रशासन, आबकारी एवं कराधान विभाग और शॉप इंस्पेक्टरों के साथ मिलकर संयुक्त निरीक्षण करेगी। बिना लाइसेंस पटाखों का निर्माण, भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। दिवाली के दौरान बाजारों और संवेदनशील इलाकों में गश्त व नाकाबंदी भी बढ़ाई जाएगी। अग्निशमन विभाग और अस्पतालों को भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।


पुलिस को पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट व सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। डीजीपी ने लोगों से अधिकृत विक्रेताओं से ही पटाखे खरीदने और पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed