{"_id":"6ae78cd6e0fa2222a808575b","slug":"raised-awareness-about-child-rights-and-protection-against-cybercrimes-hisar-news-c-21-hsr1005-985080-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बाल अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बाल अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक
Mon, 02 Nov 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैणी अमीरपुर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बाल शोषण, दुर्व्यवहार और इंटरनेट पर अनजान लोगों से होने वाले संभावित खतरों के प्रति सचेत किया गया। साथ ही उन्हें किसी भी गलत व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य रमेश कुमार ने अभियान को बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के शाखा प्रधान प्रदीप लोहान ने कहा कि बच्चों का सुरक्षित बचपन सुनिश्चित करना केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसमें समाज और प्रशासन की भी समान भूमिका है।
उपमंडल कानूनी सेवा समिति की सदस्य एवं एडवोकेट पूनम दूहन ने राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, कानूनी संरक्षण और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे शोषण और दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठा सकें।
विज्ञापन
नारनौंद साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारी अरविंद कुमार ने इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अनजान लोगों से ऑनलाइन बातचीत में सतर्क रहने तथा निजी जानकारी, फोटो और अन्य महत्वपूर्ण विवरण साझा नहीं करने की सलाह दी। कार्यक्रम में एडवोकेट कृष्ण शर्मा, नवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।