{"_id":"6ae507139d5bafd2f90b0421","slug":"sector-12-set-for-a-makeover-after-26-years-tiles-being-laid-on-grounds-overgrown-with-bushes-karnal-news-c-18-knl1018-1023671-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 26 साल बाद चमकेगा सेक्टर-12, झाड़ियों वाले मैदानों पर बिछ रहीं टाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 26 साल बाद चमकेगा सेक्टर-12, झाड़ियों वाले मैदानों पर बिछ रहीं टाइलें
विज्ञापन
.सेक्टर 12 में खाली मैदान में लगाते टाइल। संवाद
करनाल। करीब 26 साल पहले विकसित हुए सेक्टर-12 की तस्वीर अब बदलती नजर आ रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पांच नवंबर को प्रस्तावित दौरे के लिए यहां उन हिस्सों को भी संवारा जा रहा है, जो वर्षों से बदहाली और उपेक्षा के शिकार थे।
सुपर मॉल और केथ्रीसी मॉल के पास झाड़ियों में तब्दील पार्किंग क्षेत्र की सफाई कर वहां नई टाइलें बिछाई जा रही हैं। सेक्टर-12 से महात्मा गांधी चौक तक करीब दो किलोमीटर मार्ग पर फुटपाथ और डिवाइडर दुरुस्त किए जा रहे हैं। टूटे पत्थर बदले जा रहे हैं और रंग-रोगन से सड़क किनारे के हिस्सों को नया रूप दिया जा रहा है।
एचएसवीपी ने वर्ष 2000 में सेक्टर-12 विकसित किया था। इसके बाद यहां प्लॉट बिके, मार्केट और एससीओ बने, लेकिन सार्वजनिक स्थलों और पार्किंग क्षेत्र की सूरत बदलने के लिए इस स्तर पर काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
अब वीवीआईपी दौरे की तैयारियों के बीच वर्षों से उपेक्षित हिस्सों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन स्थानों का विकास पहले ही हो जाना चाहिए था। अब काम हो रहा है तो इसे केवल दौरे तक सीमित रखने के बजाय नियमित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
पदयात्रा मार्ग पर बिजली की तारों को व्यवस्थित करने के लिए भी काम किया जा रहा है। बिजली निगम के एसडीओ सब अर्बन आदित्य शुक्ला ने बताया कि करीब 10 स्थानों पर सड़क के ऊपर से गुजर रही तारों की क्रॉसिंग को ऊंचा किया जा रहा है।
इसके लिए सात नए खंभे लगाए गए हैं। बिजली की तारों को करीब 15 फुट की ऊंचाई पर करने की तैयारी है, ताकि मार्ग पर सुरक्षा संबंधी जोखिम कम हो।
एचटी और एलटी लाइनों की निगरानी के साथ अतिरिक्त फ्यूज बॉक्स भी रखे गए हैं। मार्ग के आसपास 50 से ज्यादा पेड़ों की ट्रिमिंग की जा चुकी है, जिससे सड़क किनारे की हरियाली व्यवस्थित दिखे और आवागमन में बाधा न आए।