फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A joint committee will be formed to improve the traffic system in Panchkula.

Panchkula News: पंचकूला में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बनेगी संयुक्त कमेटी

Mon, 02 Nov 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A joint committee will be formed to improve the traffic system in Panchkula.
पीएमडीए, नगर निगम, पुलिस विभाग की संयुक्त कमेटी का होगा गठन
विज्ञापन

अवैध टैक्सियों, खराब सड़कों और अव्यस्थित यातायात का होगा मुआयना
लाल बत्ती और प्रमुख मार्गों पर स्लिप रोड की जरूरत का होगा आकलन, अवैध टैक्सियों पर कार्रवाई और शक्तिद्वार से हटेंगी रेहड़ी-फड़ियां


संवाद न्यूज एजेंसी



पंचकूला। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कदम उठाए हैं। लाल बत्ती और प्रमुख मार्गों के पास स्लिप रोड की आवश्यकता का मौके पर आकलन किया जाएगा। इसके लिए पीएमडीए, नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी यातायात के दबाव और सड़कों की चौड़ाई का निरीक्षण कर रिपोर्ट एसडीएम पंचकूला को सौंपेगी।
हाल ही में डीसी सतपाल शर्मा ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मरम्मत कार्य के दौरान लगेंगे सूचना बोर्ड

कमेटी सुनिश्चित करेगी कि सड़क मरम्मत के दौरान संबंधित विभाग कार्य प्रगति पर होने के सूचना बोर्ड लगाएं, ताकि वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकें। एनएचएआई की ओर से आईटी पार्क और डंपिंग ग्राउंड झूरीवाला मोड़ पर सड़क चिह्न और संकेत बोर्ड लगाए जाएंगे। नगर निगम बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी ठीक करवाएगा। पुराना पंचकूला लालबत्ती के पास अवैध रूप से खड़ी टैक्सियों और अन्य वाहनों के कारण लगने वाले जाम पर पुलिस कार्रवाई करेगी। बिना हेलमेट और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन शक्तिद्वार से टैंक मार्ग तक सड़क किनारे लगी रेहड़ी-फड़ियों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। डीसी ने संबंधित विभागों को अपनी सड़कों पर संकेत बोर्ड और सफेद पट्टियां लगाने का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन शक्तिद्वार से टैंक मार्ग तक सड़क किनारे लगी रेहड़ी-फड़ियों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। डीसी ने संबंधित विभागों को अपनी सड़कों पर संकेत बोर्ड और सफेद पट्टियां लगाने का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed