{"_id":"6ae65b7c65bed5d9e306ac69","slug":"15-year-old-rupesh-loses-his-life-after-coming-into-contact-with-an-electrified-fridge-at-a-roadside-eatery-two-children-have-died-in-three-days-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166895-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ढाबे के फ्रिज में उतरे करंट ने ली 15 वर्षीय रूपेश की जान, तीन दिन में दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ढाबे के फ्रिज में उतरे करंट ने ली 15 वर्षीय रूपेश की जान, तीन दिन में दो बच्चों की मौत
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के कारण छोड़ दी थी पढ़ाई, छोटे भाई के साथ करता था मजदूरी; तीन दिन में करंट के तीन हादसे
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। भैंसवाल मोड़ स्थित दरबार ढाबे पर शनिवार दोपहर फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय रूपेश की मौत हो गई। आर्थिक तंगी के कारण उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और छोटे भाई के साथ ढाबे पर मजदूरी करता था। जिले में तीन दिन के भीतर करंट लगने के तीन हादसे हो चुके हैं। इनमें दो बच्चों की मौत हुई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
नूरवाला की मोतीराम कॉलोनी निवासी सतीश ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बेटे रूपेश ने पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद वह छोटे भाई ऋतिक के साथ दरबार ढाबे पर काम करने लगा।
शनिवार दोपहर काम के दौरान फ्रिज के पास खड़े रूपेश को करंट लग गया और वह अचेत होकर गिर पड़ा। ढाबा कर्मचारियों और परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तहसील कैंप थाना प्रभारी बंसीलाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। परिजनों के बयान के आधार पर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
लगातार हादसों से लोगों में रोष
शहर में लगातार हो रहे बिजली हादसों से लोगों में रोष है। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से खुले तारों, जर्जर खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे बिजली उपकरणों की जांच कराने की मांग की है।
जिले में पहले भी करंट से गई कई जानें
20 अक्तूबर: हरिसिंह चौक पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय गौरव की मौत।
29 अक्तूबर: डाहर गांव में 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार बारिश के पानी में गिरने से 11 वर्षीय पंकज की मौत।
29 अक्तूबर: बिंझौल चौक पर खंभे में करंट उतरने से तीन लोग चपेट में आए, एक गंभीर घायल।
12 दिसंबर 2022: हरिनगर में करंट लगने से छह वर्षीय मोनू की मौत।
6 फरवरी 2024: भारत नगर में ट्रांसफार्मर से करंट लगने पर ढाई वर्षीय रुद्र की मौत।
फरवरी 2026: उझा गांव में बारात के दौरान नाले में पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय समीर की मौत।