फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   1.84 lakh metric tonnes of paddy arrived in the mandis; millers and agencies procured 1.78 lakh metric tonnes.

Panipat News: मंडियों में आया 1.84 लाख मीट्रिक टन धान की आवक, मिलर्स और एजेंसियों ने 1.78 की खरीद की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
1.84 lakh metric tonnes of paddy arrived in the mandis; millers and agencies procured 1.78 lakh metric tonnes.
-समालखा और पानीपत अनाज मंडियों में सबसे अधिक पहुंची फसल, 1509 और पीआर धान की रही बंपर आवक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में धान की आवक और खरीद तेज हो गई है। मंडियों में 1,84,633 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें से मिलर्स और सरकारी एजेंसियों ने 1,78,756.2 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। जिले में सबसे अधिक 1509 किस्म की 1,52,074 मीट्रिक टन हुई है। इसके अलावा, 18,970 मीट्रिक टन पीआर धान, 10,787 मीट्रिक टन बासमती/1121 धान, 2,782.5 मीट्रिक टन मुच्छल और 19.5 मीट्रिक टन सरबती धान मंडियों में आया है।

जिलेभर में 1,78,756.2 मीट्रिक टन धान की खरीद में अकेले मिलर्स और डीलरों ने 1,64,401 मीट्रिक टन धान खरीदा किया है। सरकारी एजेंसियों में एचडब्ल्यूसी ने 9,797.3 मीट्रिक टन और हैफेड ने 4,557.9 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मंडियों से धान के त्वरित उठान और किसानों को फसल का समय पर भुगतान के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। मंडियों में धान की आवक के साथ खरीद लगातार की जा रही है।
विज्ञापन


मंडीवार आवक और खरीद की स्थिति

समालखा मंडी में सबसे अधिक 1,00,524 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। इसमें से 1,00,050 मीट्रिक टन की खरीद हुई। इसमें 99,202 मीट्रिक टन धान मिलर्स/डीलरों द्वारा और 848 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत मंडी में 31,316.5 मीट्रिक टन आवक के मुकाबले 30,669.3 मीट्रिक टन धान खरीद किया है। इसमें मिलर्स/डीलरों ने 28,555.5 मीट्रिक टन और एचडब्ल्यूसी ने 2,113.8 मीट्रिक टन धान की खरीद की।

मडलौडा मंडी में 20,534 मीट्रिक टन आवक हुई। इसमें से 18,610 मीट्रिक टन धान खरीद किया है। मिलर्स/डीलरों ने 13,220 और एचडब्ल्यूसी ने 5,390 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।

इसराना मंडी में 13,952 मीट्रिक टन आवक रही और 13,096 मीट्रिक टन धान की खरीद की। इसमें मिलर्स/डीलरों ने 10,560 और हैफेड ने 2,536 मीट्रिक टन खरीद की है।

बाबरपुर मंडी में 11,181 मीट्रिक टन धान आया। इसमें से 9,402.5 मीट्रिक टन धान की। (मिलर्स/डीलरों ने 7,109 और एचडब्ल्यूसी ने 2,293.5 मीट्रिक टन की खरीद की है।


बापौली मंडी में 7,125.5 मीट्रिक टन आवक के मुकाबले 6,928.4 मीट्रिक टन धान खरीद किया है। इसमें 5,754.5 मीट्रिक टन मिलर्स/डीलरों और 1,173.9 मीट्रिक टन हैफेड ने खरीद किया है। सनौली मंडी में धान की आवक और खरीद शून्य रही।
22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed