फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   City turns into a political arena even without elections

Rohtak News: चुनाव के बिना ही शहर बना सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस ने दिखाई ताकत

Mon, 02 Nov 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
City turns into a political arena even without elections
10 रोहतक के दिल्ली रोड पर भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान डी-पार्क ​स्थित
रोहतक। रविवार को शहर में चुनाव न होने के बावजूद सियासी पारा चरम पर रहा। सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता विधायकों के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुए। दोपहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ हुड्डा आवास के सामने पद यात्रा में शक्ति प्रदर्शन कर जोश दिखाया। आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं रही। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ मानसरोवर पार्क से आंबेडकर चौक तक एसआईआर के विरोध में तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

लोकतंत्र बचाने के नाम पर गुमराह न करें कांग्रेस : ग्रोवर

भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि कांग्रेस लोकतंत्र बचाने के नाम पर गुमराह करने का प्रयास कर रही है। इससे संवैधानिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं। भाजपा कांग्रेस की अराजकता के खिलाफ सच देश की जनता के सामने रख रही है। सत्ता पाने के कांग्रेसियों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। वे अपने कार्यालय में पदयात्रा में रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र के नाम पर जनता को गुमराह करने और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की राजनीति कर रही है। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनता के अधिकारों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि रोहतक की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह संदेश दिया है कि लोकतंत्र की मजबूती, राष्ट्रहित और जनविश्वास भाजपा की प्राथमिकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस..... लड़ाई वोट चोरी की नहीं लोकतंत्र बचाने की, प्रदेश की सत्ता ही चोरी हो गई : बतरा
सुबह सात से आठ बजे के बीच रोहतक शहर, महम, कलानौर और गढ़ी सांपला के कांग्रेस कार्यकर्ता विधायकों के नेतृत्व में वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। शहर के विधायक भारत भूषण बतरा ने रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई वोट चोरी की नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने की है। प्रदेश में वोट चोरी नहीं, सरकार चोरी होना इसका जीता-जागता उदाहरण है। तमाम सर्वे और मीडिया के दावों के बावजूद भाजपा कुछ प्रतिशत वोटों के अंतर और कथित गड़बड़ियों के सहारे सत्ता तक पहुंची। बतरा ने कहा कि राजनीतिक कार्यक्रम के नाम पर आम जनता को परेशान किया गया। पुलिस भेजकर दुकानदारों को दोपहर तक दुकानें बंद रखने की धमकी दी गई।

हुड्डा के आवास के बाहर अमर्यादित प्रदर्शन
बतरा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन अमर्यादित और नैतिकता के विरुद्ध रहा। इस मौके पर शहरी अध्यक्ष कुलदीप केडी ने कहा कि वोट का अधिकार जनता की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती से खड़ा है।

इस दौरान निगम पार्षद विजय गोयल, मोनू शर्मा, कदम सिंह अहलावत, बलजीत राणा, गुलशन डंग, लाला परमार, एडवोकेट अतुल मेहता, महावीर मलिक, भूप्पी बुधवार, एडवोकेट परीक्षित दुग्गल, सुनील बड़क, राजीव अत्री, चरणजीत और अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

10 रोहतक के दिल्ली रोड पर भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान डी-पार्क स्थित

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article