फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bridge built for 25 lakh in Maserdu village to provide relief to 30 villages; inaugurated by the MLA

Hamirpur (Himachal) News: मसेरडू गांव में 25 लाख से बना पुल 30 गांवों को देगा राहत, विधायक ने किया लोकार्पण

Mon, 26 Oct 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 26 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bridge built for 25 lakh in Maserdu village to provide relief to 30 villages; inaugurated by the MLA
मसरेडू गांव में पुल का लोर्कापण करते विधायक आशीष शर्मा। भाजपा।
ताल (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत साहनवीं के मसेरडू गांव में विधायक निधि और स्थानीय जनसहयोग से नवनिर्मित पुल का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन

25 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल से क्षेत्र के 30 गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। पुल निर्माण में स्थानीय निवासी अश्वनी शर्मा और ग्रामीणों ने अपनी निजी कमाई से 6 लाख रुपये का योगदान दिया, जबकि शेष राशि विधायक निधि से खर्च की गई।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों ने विधायक आशीष शर्मा को सम्मानित किया और पुल की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने विधायक निधि की राशि आधी कर दी है और इसे समय पर जारी भी नहीं किया जा रहा है।
समाचारों में विधायक निधि जारी होने की जानकारी दी जाती है, लेकिन धरातल पर स्वीकृत कार्यों के लिए कोष से राशि नहीं मिल रही है। तीन-तीन महीने से बिल लंबित पड़े हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि विधायक निधि और ऐच्छिक निधि समय पर जारी की जाए, ताकि विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरे हो सकें।
स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश कुमार ने समस्त पंचायत और क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद बूथ नंबर 74, मसेरडू गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात'' कार्यक्रम को सुना गया।

इस दौरान झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जेआर कटवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को एसआईआर के बारे में जागरूक किया।
समारोह में दानकर्ता अश्वनी शर्मा, उपप्रधान संजय, जिला परिषद सदस्य सुरेश सोनी, बीडीसी अध्यक्ष वासुदेव, उपाध्यक्ष रानी देवी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी, मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री अश्वनी, प्रमोद पटियाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed