फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Over 1,100 participants ran, carrying a message of cleanliness

Kullu News: स्वच्छता का संदेश लेकर दौड़े 1100 से अधिक प्रतिभागी

Mon, 02 Nov 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Over 1,100 participants ran, carrying a message of cleanliness
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में रविवार को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर देश-विदेश के 1100 से अधिक धावक सड़कों पर उतरे। चौथी मनाली मैराथन में धावकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। खास बात यह रही कि इस बार दौड़ को स्वच्छता अभियान से भी जोड़ा गया। पर्यटन स्थलों और प्राकृतिक वातावरण को साफ रखने के लिए कचरा एकत्रित करने वाले प्रतिभागियों को निशुल्क प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

मैराथन में पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस और एसडीएम मनाली गुंजीत चीमा ने भी दौड़ लगाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन के तहत पांच और दस किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में दौड़ करवाई गई। वहीं, रन फॉर फन में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

एसडीएम मनाली गुंजीत चीमा ने कहा कि मैराथन का आयोजन शानदार रहा। इस बार फिटनेस के साथ स्वच्छता को भी विशेष रूप से जोड़ा गया। कचरा एकत्रित करने वाले प्रतिभागियों को निशुल्क प्रवेश देने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन स्थलों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की प्रेरणा मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed