{"_id":"6ae5e56e5524b94f4b0eadd9","slug":"trials-for-the-under-19-boys-and-girls-volleyball-categories-will-be-held-today-solan-news-c-176-1-sln1006-183388-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अंडर-19 वॉलीबाल बालक-बालिका वर्ग के लिए आज होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अंडर-19 वॉलीबाल बालक-बालिका वर्ग के लिए आज होंगे ट्रायल
Sun, 01 Nov 2026 06:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी बंगाणा में राज्य चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए जिला सोलन के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल एक नवंबर को दून विधानसभा क्षेत्र के मखूमाजरा गांव में होंगे। जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि ट्रायल में एक जनवरी 2009 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 14, 15 और 16 नवंबर को ऊना जिले के बंगाणा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड अथवा जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। चयनित खिलाड़ियों को वॉलीबाॅल संघ की ओर से खेल किट भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था जिला वॉलीबाॅल संघ सोलन की ओर से की जाएगी। ट्रायल मखूमाजरा गांव में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक होंगे।