{"_id":"6ae48d166436fea1f705c14e","slug":"two-people-have-lost-their-lives-after-being-swept-away-in-a-seasonal-drain-yet-a-bridge-has-still-not-been-built-solan-news-c-176-1-sln1011-183269-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बरसाती नाले में बहकर दो लोग गवां चुके हैं जान, फिर भी नहीं बना पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बरसाती नाले में बहकर दो लोग गवां चुके हैं जान, फिर भी नहीं बना पुल
Sat, 31 Oct 2026 05:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
मनीष गुप्ता, कॉलोनी अभियान के साथ फोटो
काॅलोनी का हाल अभियान -भाग-10
......................
बरसात में स्पेंगल लोक विहार अपार्टमेंट तक पहुंचना लोगों के लिए जोखिम भरा
470 परिवार परेशान, टूटी सड़क और नाला बना मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला के सैंसीवाला स्थित स्पेंगल लोक विहार अपार्टमेंट तक पहुंचना लोगों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। बरोटीवाला बस स्टैंड से हेलीपैड होकर जाने वाले संपर्क मार्ग पर गंदा बरसाती नाला और खस्ताहाल सड़क लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। बरसात में नाला उफान पर आने से इसे पार करना मुश्किल हो जाता है। पिछले दो वर्षों में नाले में बहने से दो लोगों की जान जा चुकी है, बावजूद इसके यहां पुल का निर्माण नहीं हुआ है।
वर्ष 2013-14 में बने इस अपार्टमेंट में 470 फ्लैट हैं। फ्लैट बेचने के बाद बिल्डर के चले जाने से अब सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी सोसायटी संभाल रही है। सोसायटी ने सफाई कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था की है। परिसर में पार्किंग और सफाई की सुविधाएं भी हैं, लेकिन अपार्टमेंट तक पहुंचने वाला रास्ता लोगों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के दौरान नाला पार करना जानलेवा साबित हो रहा है। पिछले दो वर्षों में एक युवक बाइक समेत नाले में बह गया था, जबकि एक महिला कार समेत बह गई थी। महिला का शव पंजाब के रोपड़ के पास मिला था। लोगों ने प्रशासन से नाले पर जल्द पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
इनसेट
खस्ताहाल संपर्क मार्ग से बढ़ी परेशानी
सोसायटी के प्रधान मनीष गुप्ता ने बताया कि अपार्टमेंट को जोड़ने वाली बरोटीवाला संपर्क सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क के बीच में बरसाती नाला पड़ता है, जिस पर पुल बनाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि नाले में बहने से एक युवक और एक महिला की मौत हो चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
इनसेट
सड़क की मरम्मत न होने से वाहन हो रहे खराब
सोसायटी के सचिव अमर सिंह ठाकुर ने कहा कि संपर्क मार्ग की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। आए दिन वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
इनसेट
नेताओं के दौरे पर ही सुधरती है सड़क
सोसायटी के पूर्व सचिव अभिषेक सिंह ने आरोप लगाया कि जब हेलीपैड पर प्रदेश के बड़े नेता आते हैं, तभी सड़क की मरम्मत की जाती है। इसके बाद इसकी सुध नहीं ली जाती। उन्होंने कहा कि बिल्डर ने अपार्टमेंट में सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह सुविधा नहीं मिल पाई है।
इनसेट
ट्रक यूनियन के पास पुल टूटने से बढ़ा यातायात
स्थानीय दुकानदार गोल्डी ने बताया कि ट्रक यूनियन के पास पुल टूटने के कारण हिमुडा क्षेत्र के लोगों के वाहन भी इसी संपर्क मार्ग से गुजर रहे हैं। सिंगल रोड होने के कारण यहां जाम लग रहा है और वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।