Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three arrested with 632 grams of charas on the Fagu-Cheog link road

शिमला: फागू-चियोग संपर्क सड़क पर 632 ग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2026 12:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 12:35 PM IST
सार

स्पेशल सेल की टीम फागू-चियोग लिंक रोड पर तलई के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी की अगली सीट के नीचे छिपाकर रखे गए सफेद कैरी बैग से करीब 632 ग्राम चरस बरामद हुई।

विज्ञापन
Three arrested with 632 grams of charas  on the Fagu-Cheog link road
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के ठियोग क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने तीन युवकों को 632 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। तीनों आरोपी ठियोग तहसील के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को स्पेशल सेल की टीम फागू-चियोग लिंक रोड पर तलई के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली गई।

विज्ञापन


तलाशी के दौरान गाड़ी की अगली सीट के नीचे छिपाकर रखे गए सफेद कैरी बैग से करीब 632 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में सवार राहुल, अरविंद और विकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना ठियोग में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। मामले में चरस की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

दो किलो अफीम तस्करी की आरोपी महिला को नहीं मिली जमानत
वहीं दो किलोग्राम अफीम बरामदगी के मामले में आरोपी महिला को अदालत से राहत नहीं मिली है। विशेष न्यायाधीश-दो, किन्नौर स्थित रामपुर बुशहर की अदालत ने 20 नवंबर को आरोपी लक्ष्मी की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी मूल रूप से नेपाल के लमजुंग जिले की रहने वाली है और वर्तमान में सोलन जिले के कंडाघाट में किराये पर रह रही थी। पुलिस के अनुसार, कुमारसैन थाना में 10 अप्रैल को दर्ज मामले में आरोपी महिला के कब्जे से दो किलोग्राम अफीम बरामद की गई थी। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाया। आरोपी की ओर से अदालत में जमानत याचिका दायर की गई थी। पुलिस ने मामले में जुटाए गए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर जमानत का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें और मामले के तथ्यों पर विचार करने के बाद अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed