{"_id":"6b09caa573156a246e0f83b9","slug":"depot-holder-will-receive-an-increased-commission-una-news-c-93-1-una1002-214970-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डिपो होल्डर को मिलेगा बढ़ा हुआ कमीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डिपो होल्डर को मिलेगा बढ़ा हुआ कमीशन
Fri, 27 Nov 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
ऊना। पीडीएस डिपो संचालक समिति जिला ऊना की बैठक ऊना ब्लॉक में हुई। जिला पीडीएस डिपो संचालक समिति प्रधान व हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि कि आज डिपो होल्डर के लिए एक खुशी का पल है, क्योंकि हिमाचल सरकार ने पीडीएस राशन की एपीएल में आने वाले राशन का कमीशन जो कि पहले 70 रुपये प्रति क्विंटल था, आज बढ़ाकर 100 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसी प्रकार से जो एनएफएसए का कमीशन पहले 143 रुपये डिपो होल्डर को मिलती था, वह बढ़कर 195 रुपये की गई है। आने वाले समय में यह कमीशन सभी सहकारी सभाओं व उचित मूल्य की दुकानों को धारकों को मिलेगी। लंबे समय से डिपो होल्डर इस मांग को लेकर ऊना सदर के पूर्व विधायक के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व विभाग के उच्च अधिकारियों से कई बार शिमला में मिले और ज्ञापन दिए। अब डिपो होल्डर का कमीशन बढ़ने पर डिपो होल्डर में कुछ आस जगी है। इसके बाद अभी भी कई अन्य मांगे जो है वह लंबित हैं। इस दौरान समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, महासचिव हरीश , ऊना ब्लॉक के डिपो संचालक समिति के अध्यक्ष सागर पुरी, सहकारी सभा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष विनय ठाकुर, विजय आगरा तिलकराज मेहरा, सिर्जीवन कुमार, सुरेश कुमार, रविंद्र कुमार ,बलवंत कुमार, पवन कुमार ,बृजलाल गौतम, मनोज कुमार, वरुण पुरी, योगेश पुरी, पुष्पा शर्मा, रूप रानी, मनप्रीत कौर, केवल कौर, गगरेट ब्लॉक के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रिंस ठाकुर और सहकारी सभा के कर्मचारी, सेल्समैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
