फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deepotsav begins today in Ayodhya Amit Shah visit Haryana Punjabi belt shooting in Florida US Midterm Election

सुर्खियां: आज से अयोध्या में दीपोत्सव; हरियाणा में शाह की रैली; ट्रंप ने माना ईरान युद्ध बना हार की वजह

Thu, 05 Nov 2026 05:48 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 05 Nov 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav begins today in Ayodhya Amit Shah visit Haryana Punjabi belt shooting in Florida US Midterm Election
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

आज गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को देश-दुनिया की बड़ी और अहम खबरों के साथ अमर उजाला के ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज उत्तर प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी अयोध्या में दीपोत्सव की रौनक देखने को मिलेगी, जहां पांच दिनों तक देश-विदेश की संस्कृतियों और भारतीय परंपराओं का अनूठा संगम नजर आएगा। वहीं, अमेरिका की राजनीति में मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर अहम बयान दिया है। दूसरी ओर, रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कूटनीतिक हलचल तेज होती दिख रही है और अगले सप्ताह तीनों देशों के बीच बातचीत की संभावना जताई गई है। देश की रक्षा तैयारियों को मजबूत बनाने के लिए अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने और अनुभवी सैनिकों की भूमिका पर भी बहस तेज है। सियासी मोर्चे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के दौरे पर रहेंगे, जहां करनाल में उनकी पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधे जाने की संभावना है। वहीं, राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तंज कसा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्लोरिडा में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है, जबकि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव और अर्थव्यवस्था को मिलने वाले संभावित लाभ को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। महाराष्ट्र की राजनीति में भी इंडिया ब्लॉक को लेकर नितेश राणे के बयान ने चर्चा तेज कर दी है। उधर, अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद चक शूमर ने ईरान संघर्ष और ट्रंप की नीतियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी: अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक; पांच दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

Deepotsav begins today in Ayodhya Amit Shah visit Haryana Punjabi belt shooting in Florida US Midterm Election
1 - फोटो : अमर उजाला
सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी सज-धजकर दीपोत्सव के स्वागत के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

'ईरान युद्ध के कारण हारे मध्यावधि चुनाव': ट्रंप ने भी माना वजह, कहा- आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई; और क्या बोले?

Deepotsav begins today in Ayodhya Amit Shah visit Haryana Punjabi belt shooting in Florida US Midterm Election
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान के साथ चल रहे युद्ध को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में मिली हार की वजह बताई है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी संकेत दिया है कि तेहरान के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

अग्निवीर सेवा विस्तार: नए जवान की भर्ती से कहीं महंगा है अनुभवी जवान खोना, युद्ध के लिहाज से कुशल योद्धा जरूरी

Deepotsav begins today in Ayodhya Amit Shah visit Haryana Punjabi belt shooting in Florida US Midterm Election
सेना की ऑपरेशनल जरूरत और अनुभवी जवानों पर फोकस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने के फैसले को सेना की परिचालन जरूरतों से जोड़कर देखा जा रहा है। आधुनिक युद्ध में ड्रोन और तकनीक आधारित हथियारों के बढ़ते इस्तेमाल ने सैनिकों के प्रशिक्षण और अनुभव का महत्व बढ़ा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

'विदेश दौरे बंद करें, तभी जीतेंगे': रिजिजू का राहुल पर तंज, कहा- भाजपा को दुश्मन नहीं, सियासी विरोधी मानें

Deepotsav begins today in Ayodhya Amit Shah visit Haryana Punjabi belt shooting in Florida US Midterm Election
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की चुनावी सफलता के लिए सात शर्तें गिनाईं। उन्होंने राहुल को विदेश यात्राओं से बचने, बीजेपी के प्रति नफरत छोड़ने और भारतीय लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करने की नसीहत दी।  पढ़ें पूरी खबर...

सियासत: हरियाणा की पंजाबी बेल्ट में आज पहुंचेंगे गृह मंत्री शाह, करनाल पदयात्रा में कांग्रेस होगी निशाने पर

Deepotsav begins today in Ayodhya Amit Shah visit Haryana Punjabi belt shooting in Florida US Midterm Election
11 - फोटो : अमर उजाला
करनाल और अंबाला में होने वाले उनके दो कार्यक्रमों का एजेंडा भले ही अलग-अलग है लेकिन राजनीतिक संदेश का दायरा पंजाब तक दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

गोलीबारी से दहला अमेरिका: फ्लोरिडा में सिटीबैंक के ऑफिस कॉम्प्लेक्स में फायरिंग, संदिग्ध समेत दो की मौत

Deepotsav begins today in Ayodhya Amit Shah visit Haryana Punjabi belt shooting in Florida US Midterm Election
फ्लोरिडा में सिटीबैंक परिसर में फायरिंग से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फ्लोरिडा के टैम्पा में सिटीबैंक के बड़े ऑफिस परिसर में बुधवार को गोलीबारी हुई। शेरिफ कार्यालय के अनुसार, घटना में संदिग्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने परिसर को घेरकर इमारतों की तलाशी ली और कर्मचारियों को बाहर निकाला। शेरिफ चाड क्रोनिस्टर ने इसे किसी को निशाना बनाकर की गई घटना बताया है। पढ़ें पूरी खबर...

जीडीपी को 84 अरब डॉलर तक बढ़ा सकता है एआई: ट्रेनिंग में भारत दुनिया से आगे, रिपोर्ट में और क्या खुलासे?

Deepotsav begins today in Ayodhya Amit Shah visit Haryana Punjabi belt shooting in Florida US Midterm Election
एआई के इस्तेमाल से भारत को होगा बड़ा आर्थिक फायदा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कॉग्निजेंट इंडिया के एक अध्ययन के मुताबिक, भारत में एआई के व्यापक इस्तेमाल से जीडीपी में सालाना 28 से 84 अरब डॉलर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सर्वे में शामिल 97 प्रतिशत कर्मचारियों ने एआई टूल्स से उत्पादकता बढ़ने की बात कही, जबकि औसतन 15 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

नितेश राणे का इंडिया ब्लॉक पर निशाना: सत्ता परिवर्तन की मांग पर कहा- वड़ा पाव की दुकान चलाने जैसे आसान नहीं

Deepotsav begins today in Ayodhya Amit Shah visit Haryana Punjabi belt shooting in Florida US Midterm Election
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने विपक्ष की सत्ता परिवर्तन की मांग को संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा बताया। राणे ने राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर भी निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर...

'ईरान युद्ध खत्म करना डेमोक्रेट्स का एजेंडा': मध्यावधि चुनाव में जीत पर बोले चक शूमर, ट्रंप को लेकर क्या कहा?

Deepotsav begins today in Ayodhya Amit Shah visit Haryana Punjabi belt shooting in Florida US Midterm Election
चक शूमर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कहा है कि 2026 के मिडटर्म चुनाव में जीत मिलने पर उनकी पार्टी महंगाई और बढ़ती महंगी चीजों से राहत दिलाने के साथ ईरान के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करने पर जोर देगी। इसके लिए डेमोक्रेट्स ट्रम्प प्रशासन पर दबाव बनाने, जांच कराने और संसद की शक्तियों का इस्तेमाल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

रूस-यूक्रेन युद्ध होगा खत्म?: एक हफ्ते के भीतर अमेरिका समेत तीनों देशों करेंगे बातचीत, जेलेंस्की ने दी जानकारी

Deepotsav begins today in Ayodhya Amit Shah visit Haryana Punjabi belt shooting in Florida US Midterm Election
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक, यूक्रेन, अमेरिका और रूस के अधिकारियों के बीच एक सप्ताह के भीतर त्रिपक्षीय बातचीत हो सकती है। उन्होंने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से करीब डेढ़ घंटे चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed