फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   devendra fadnavis alleges congress regime change conspiracy against democracy

'आखरी सांस तक सत्ता परिवर्तन नहीं होने देंगे': सीएम फडणवीस का कांग्रेस पर तीखा हमला; आपातकाल पर क्या कहा?

Mon, 02 Nov 2026 07:17 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अमन मौर्या Updated Mon, 02 Nov 2026 07:17 PM IST
सार

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष का 'सत्ता परिवर्तन' अभियान देश की व्यवस्था और संविधान को कमजोर करने की एक गहरी अंतरराष्ट्रीय साजिश है।

विज्ञापन
devendra fadnavis alleges congress regime change conspiracy against democracy
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का 'सत्ता परिवर्तन' अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और संस्थाओं को कमजोर करने की गहरी साजिश है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में हुए राजनीतिक घटनाक्रम और संवैधानिक बदलाव एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा हैं और भारत में भी इसी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुंबई में भाजपा की ओर से आयोजित 'लोकतंत्र और संविधान बचाओ' रैली को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि विपक्ष पहले लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता का भरोसा कमजोर करने की कोशिश कर रहा है, ताकि उन्हें बदलने का रास्ता तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव के जरिए एक सरकार की जगह दूसरी सरकार लाना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन 'सत्ता परिवर्तन' का मतलब देश की राजनीतिक व्यवस्था, संविधान और संस्थाओं को बदलना है। फडणवीस ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार बदलने का अधिकार हर किसी को है, लेकिन देश की व्यवस्था और संस्थाओं को बदलने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


विपक्ष के 'संविधान बचाओ' रैली पर क्या बोले?
फडणवीस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल 'संविधान बचाओ' के नारे की आड़ में सत्ता परिवर्तन का एजेंडा चला रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम अपने खून की आखिरी बूंद तक सत्ता परिवर्तन नहीं होने देंगे। संविधान को छूने या लोकतंत्र को खतरे में डालने की किसी को इजाजत नहीं देंगे।' उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे भी सत्ता परिवर्तन का समर्थन कर रहे हैं, जबकि उन्हें इस शब्द का अर्थ तक पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकाल पर क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर सत्ता में रहते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए आपातकाल का जिक्र किया। फडणवीस ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले का उल्लेख किया, जिसमें इंदिरा गांधी का चुनाव अमान्य घोषित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद कांग्रेस ने संविधान में संशोधन कर इंदिरा गांधी के चुनाव को न्यायिक समीक्षा से बचाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान किए गए संवैधानिक संशोधनों से मौलिक अधिकार सीमित किए गए और नागरिकों के अदालत जाने के अधिकार पर भी रोक लगाई गई। फडणवीस के मुताबिक, बाद में मोरारजी देसाई के नेतृत्व वाली जनता पार्टी सरकार ने इन बदलावों को पलटकर संवैधानिक सुरक्षा बहाल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed